फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Financial help to victims children of sexual assault

यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों को अब तुरंत मिलेगी वित्तीय मदद

Thu, 23 Feb 2017 04:13 AM IST
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 04:13 AM IST
विज्ञापन
Financial help to victims children of sexual assault
सांकेतिक चित्र
बच्चों के साथ आए दिन हो रहे यौन अपराधों को ध्यान में रखते इस तरह के पीड़ितों की देखभाल और रुपये पैसे की वित्तीय मदद के लिए अब महिला विकास मंत्रालय ने अलग से पोक्सो मुआवजा फंड बनाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


दुष्कर्म से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए बने निर्भया फंड की राशि से ही पोक्सो फंड बनाया जाएगा। महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इसके लिए अपनी सैद्घांतिक मंजूरी दे दी है। अभी तक ऐसे पीड़ितों की मदद के लिए मंत्रालय को दूसरे विभागों  के सामने हाथ फैलाना पड़ता था। मगर अब मंत्रालय इन पीड़ितों की मदद के लिए खुद धन जुटाएगा।
विज्ञापन


पोक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट 2012) यानी यौन उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण के लिए फंड पीड़ित बच्चों को इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए वित्तीय मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बच्चों की वित्तीय मदद करने में लंबे समय से परेशानी आ रही थी

Financial help to victims children of sexual assault
सांकेतिक चित्र
दरअसल, महिला बाल विकास मंत्रालय को इस तरह से पीड़ित बच्चों की वित्तीय मदद करने में लंबे समय से परेशानी आ रही थी। मंत्रालय के पास रोजाना ऐसे कई मामले आते हैं, जिनमें पीड़ित बच्चों के इलाज समेत बाकी जरूरतों के लिए तुरंत पैसे की जरूरत पड़ती है। अभी तक मंत्रालय दूसरे विभागों को लिखकर ऐसे पीड़ितों की मदद करता रहा है। 

महिला विकास मंत्री मेनका गांधी ने इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग और बाल आयोग से भी इस संबंध में राय मांगी थी। विचार विमर्श केबाद मेनका गांधी ने तय किया कि मंत्रालय अब किसी दूसरे विभाग या मंत्रालय के सामने हाथ नहीं फैलाएगा बल्कि अपने खुद के संसाधनों के जरिए ऐसे पीड़ितों की मदद की जाएगा। पोक्सो पीड़ितों के लिए निर्भया फंड से वित्तीय मदद ली जाएगी। 

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को ही मेनका गांधी के सामने महाराष्ट्र के अहमद नगर में तीन साल की बच्ची के दुष्कर्म के मामले में पीड़ित को तुरंत मेडिकल मदद की मांग की गई थी। बच्ची की हालत नाजुक थी। मेनका गांधी ने बाल अधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय आयोग को इस मामले में पीड़ित की मदद करने को कहा था। इस घटना के बाद ही महिला बाल विकास मंत्री ने पोक्सो फंड बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed