फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Ministry spend more than 11 lakh crore in 434 projects under PM Gati Shakti initiative

पीएम गति शक्ति: 434 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 11.17 लाख करोड़ रुपये, लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचा होगा मजबूत

Thu, 23 Jan 2025 07:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 07:23 AM IST
सार

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तीन प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर कार्यक्रम के तहत 434 परियोजनाओं की पहचान की गई है। बजट फॉर विकसित भारत परियोजनाएं, तीन प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर कार्यक्रमों का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी में सुधार करना और लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ाना है।

विज्ञापन
Finance Ministry spend more than 11 lakh crore in 434 projects under PM Gati Shakti initiative
वित्त मंत्रालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वित्त मंत्रालय ने पीएम गति शक्ति पहल के तहत 434 परियोजनाओं की पहचान की गई है। केंद्र सरकार इनके विकास पर 11.17 लाख करोड़ खर्च करेगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तीन प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर कार्यक्रम के तहत 434 परियोजनाओं की पहचान की गई है। बजट फॉर विकसित भारत परियोजनाएं, तीन प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर कार्यक्रमों का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी में सुधार करना और लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ाना है। तीन आर्थिक कॉरिडोर में ऊर्जा, खनिज व सीमेंट कॉरिडोर, बंदरगाह कनेक्टिविटी कॉरिडोर और हाई ट्रैफिक डेंसिटी कॉरिडोर शामिल हैं। तीनों आर्थिक कॉरिडोर सुव्यवस्थित परिवहन नेटवर्क सुनिश्चित करेंगे, जो कुशल रसद की बढ़ती मांग को पूरा करेंगे।
विज्ञापन


बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, पहला गर्डर बना
मुंबई। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (एनएचसीआरसीएल) ने महाराष्ट्र सेक्शन के लिए पहला फुल स्पैन 40-मीटर प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (पीएससी) बॉक्स गर्डर बनाकर बुलेट ट्रेन परियोजना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 970 मीट्रिक टन वजनी देश के सबसे भारी बॉक्स गर्डर 390 क्यूबिक मीटर कंक्रीट और 42 मीट्रिक टन स्टील से बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed