{"_id":"59c2538b4f1c1bad688b576e","slug":"finance-ministry-says-examining-reports-on-black-money-commissioned-by-upa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमनी पर मनमोहन सरकार की तैयार रिपोर्ट खंगाल रही है सरकार: वित्त मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्लैकमनी पर मनमोहन सरकार की तैयार रिपोर्ट खंगाल रही है सरकार: वित्त मंत्रालय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
कैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वह देश और विदेश में भारतीयों के काले धन की मात्रा के बारे में तीन रिपोर्टों की जांच कर रहा है। ये तीन रिपोर्टें यूपीए सरकार के निर्देश पर तीन साल पहले सौंपी गई थी।
विज्ञापन
सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में वित्र मंत्रालय ने ये बातें कही है। प्रेस रिपोर्ट का कहना है कि आरटीआई प्रश्न के जवाब में, मंत्रालय ने कहा कि रिपोर्ट के निष्कर्षों पर जानकारी आरटीआई कानून के तहत खुलासे से छूट है और अभी उनकी समीक्षा की जा रही है। साथ ही ये भी बताया गया कि अभी इन रिपोर्ट्स को संसद के पास नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा कि आरटीआई कानून, 2005 की धारा 8 (1) (सी) के तहत इस सूचना का खुलासा न करने की छूट है। तीनों संस्थानों से मिली रिपोर्ट्स की सरकार समीक्षा कर रही है. इन रिपोर्ट्स को सरकार के जवाब के साथ अभी तक वित्त पर स्थायी समिति के जरिये संसद में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी (NIPFP), नेशनल काउंसिल आफ एप्लायड इकनॉमिक रिसर्च (NCAIR) के अलावा फरीदाबाद के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (NIFM) ने यह रिपोर्ट्स तैयार की हैं। एनआईपीएफपी, एनसीएईआर और एनआईएफएम की रिपोर्ट्स सरकार को क्रमश: 30 दिसंबर, 2013, 18 जुलाई, 2014 और 21 अगस्त, 2014 को मिली हैं।