{"_id":"5eedd5a284e50a5e5633f779","slug":"finance-ministry-proposal-to-ban-investment-from-china-in-pension-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन में बढ़ते तनाव के बीच वित्त मंत्रालय ने पेंशन कोष में चीन से निवेश पर पाबंदी लगाने का दिया प्रस्ताव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन में बढ़ते तनाव के बीच वित्त मंत्रालय ने पेंशन कोष में चीन से निवेश पर पाबंदी लगाने का दिया प्रस्ताव
Sat, 20 Jun 2020 02:53 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन में बढ़ते तनाव के बीच वित्त मंत्रालय ने चीन समेत भारत की सीमा से लगे किसी भी देश से पेंशन कोष में विदेशी निवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के नियमन के तहत पेंशन कोष में स्वत: मार्ग से 49 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति है।
इस संदर्भ में शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मसौदे के अनुसार, ‘चीन समेत भारत की सीमा से लगने वाले किसी भी देश की किसी भी निवेश इकाई या व्यक्ति के निवेश के लिये सरकार की मंजूरी की जरूरत होगी। समय-समय पर जारी एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) नीति का संबंधित प्रावधान ऐसे मामलों पर लागू होगा।’
विज्ञापन
इस पर संबंधित पक्षों से टिप्पणियां मांगी गई है। इन देशों से कोई भी विदेशी निवेश सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा। भारत सरकार की अधिसूचना जारी होने की तारीख से यह प्रतिबंध लागू होगा।
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद बढ़ते तनाव के बीच वित्त मंत्रालय ने यह प्रस्ताव किया है। प्रस्तावित बदलाव औद्योगिक संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के अप्रैल में जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप है। फिलहाल, केवल बांग्लादेश और पाकिस्तान से होने वाले निवेश को लेकर ही सरकारी मंजूरी की जरूरत का प्रावधान है।