India-Singapore Relations: सिंगापुर के पीएम वोंग ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की पहली मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, पर्यावरण और कौशल विकास जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई, जहां दोनों नेताओं ने भारत और सिंगापुर के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर बातचीत की। इस बातचीत का मकसद व्यापार, निवेश, डिजिटल तकनीक, कौशल विकास, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और पर्यावरण जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना था। इस दौरान दोनों नेताओं ने इन सभी क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया।
बता दें कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। उनकी यह यात्रा भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने के मौके पर हो रही है। बैठक में सिंगापुर की ओर से उनके साथ कार्यवाहक परिवहन मंत्री जेफरी सिओ और विदेश मामलों की राज्य मंत्री गान सिओ हुआंग भी शामिल हुए। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह मुलाकात दोनों देशों के बीच गहरे और भरोसेमंद संबंधों की पुष्टि करती है।
ये भी पढ़ें:- India-Singapore Ties: तीन दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे सिंगापुर के PM वोंग; आर्थिक संबंध को मजबूत करने पर जोर
सिंगापुर के पीएम ने सीतारमण से मुलाकात पर जताई खुशी
इसके साथ ही सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीतारमण से मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें वित्त मंत्री सीतारमण से दोबारा मिलकर खुशी हुई। उन्होंने हाल ही में हुए भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के नतीजों और सीमा पार डेटा और पूंजी बाजारों में सहयोग पर चर्चा की।
ये भी पढ़ें:- India Singapore Ties: भारत-सिंगापुर के संबंध होंगे मजबूत, दोनों देशों के मंत्रियों की बैठक में होंगे 10 समझौते
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से भी मिलेंगे वोंग
प्रधानमंत्री वोंग अपनी तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री वोंग का स्वागत भारत के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। उनके साथ उनकी पत्नी और कई सीनियर अधिकारी भी भारत आए हैं। यह यात्रा भारत और सिंगापुर के बीच दोस्ती को एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
सिंगापुर के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने दिल्ली के राजघाट में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Singapore PM Lawrence Wong and his wife Loo Tze Lui pay tribute to Mahatma Gandhi, at Rajghat in Delhi. pic.twitter.com/kLhDHxCGxA
— ANI (@ANI) September 3, 2025