{"_id":"5d840cc88ebc3e0142326f6c","slug":"finance-minister-nirmala-sitharaman-lead-37th-meeting-of-gst-council-in-goa-rate-cut-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी परिषद की 37वीं बैठक आज, दरों में कटौती संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जीएसटी परिषद की 37वीं बैठक आज, दरों में कटौती संभव
Fri, 20 Sep 2019 04:48 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 20 Sep 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
Gst council
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई उद्योग संगठनों की ओर से दरों में कटौती की मांग के बीच शुक्रवार को जीएसटी परिषद की बैठक होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में परिषद के सदस्य दरों में कटौती का फैसला लिए जाने से पहले राजस्व की स्थिति और आर्थिक विकास की सुस्त रफ्तार पर मंथन करेंगे। हालांकि, परिषद की फिटमेंट कमेटी ने होटल उद्योग को छोड़कर अन्य सभी की मांगों को ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
गोवा में परिषद की यह 37वीं बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब विकास दर पांच फीसदी के साथ छह साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। बैठक से पहले ही बिस्कुट निर्माता उद्योग सहित एफएमसीजी, ऑटो उद्योग और होटल उद्योग ने जीएसटी दरों में कटौती की मांग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इन कंपनियों का कहना है कि जीएसटी दरों में कटौती से इन उत्पादों की मांग और खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।