{"_id":"599e20a34f1c1bcb6f8b4899","slug":"finance-minister-arun-jaitley-said-that-center-will-not-reconsider-reservation-system-again","type":"story","status":"publish","title_hn":" केन्द्र सरकार आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार नहीं करेगीः जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केन्द्र सरकार आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार नहीं करेगीः जेटली
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Aug 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने आरक्षण की व्यवस्था पर पुनर्विचार करने से इनकार किया है। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की तर्ज पर अनुसूचित जातियों (एससी) की उप श्रेणियां बनाने का भी कोई सरकार का कोई इरादा नहीं है। यह बात वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही।
विज्ञापन
बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार के पास न तो कोई ऐसा प्रस्ताव है और न ही भविष्य में ऐसा कोई प्रस्ताव आएगा। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के सुझावों के अनुसार आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार करेगी।
विज्ञापन
पढ़ेंः- अरुण जेटली मानहानि केसः दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को भेजा नोटिस
विज्ञापन
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या ओबीसी की तरह एससी कोटे में भी कोटा देने के लिए उप श्रेणियां बनाई जाएंगी, तो जेटली ने कहा कि इस बारे में भी कोई प्रस्ताव सरकार के समक्ष नहीं है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने ओबीसी में उप श्रेणी बनाने के लिए आयोग गठित करने की पहल की है ताकि आरक्षण के लाभ से वंचित ओबीसी की उप जातियों को इसका फायदा पहुंचाया जा सके।
संघ प्रमुख ने की थी वकालत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने सितंबर, 2015 में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने की वकालत की थी क्योंकि उनके अनुसार इस व्यवस्था को राजनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया गया। भागवत ने इसके लिए एक गैर राजनीतिक समिति बनाने का सुझाव दिया था जिसे यह तय करना था कि आरक्षण किसे मिलना चाहिए और कितने समय तक मिलना चाहिए।