{"_id":"581d12824f1c1bd63543737e","slug":"finance-minister-arun-jaitley-bank-held-responsible-in-the-ram-kishan-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक के खुदकुशी मामले में जेटली ने बैंक को ठहराया जिम्मेदार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व सैनिक के खुदकुशी मामले में जेटली ने बैंक को ठहराया जिम्मेदार
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Nov 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिक खुदकुशी मामले में राजनीति करने के लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस की आलोचना की है। जेटली ने शुक्रवार को कहा कि ओआरओपी नहीं मिलने का कारण बैंक की गड़बड़ी है। साथ ही वित्त मंत्री ने इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी से बचने की सलाह देते हुए नेताओं से कहा है कि वह खुदकुशी के मुद्दे पर संवेदनशील बनें। गौरतलब है कि विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने मृतक के बारे में कहा था पूर्व सैनिक कांग्रेस का कार्यकर्ता था।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए जेटली ने कहा कि किसी को भी व्यक्तिगत त्रासदी को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खासकर ऐसी पार्टी को जिसका भविष्य अंधकारमय हो।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि कांग्रेस नीति यूपीए की सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में वन रैंक वन पेंशन के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार खुदकुशी करने वाले सैन्य कर्मी के प्रति सहानुभूति रखती है, लेकिन ओआरओपी देने में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन
यह स्पष्ट तौर पर प्रशासनिक गड़बड़ी का मामला है। बैंक से मिली जानकारी से ऐस लगता है कि पूर्व सैनिक को उसकी सेवा के एक हिस्से के लिए पेंशन दी गई, जबकि दूसरे हिस्से के लिए पेंशन नहीं मिली। वीके सिंह की टिप्पणी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी को खुदकुशी जैसे मसले पर संवेदनशील होना चाहिए।