फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Files, paper work How PM Narendra Modi spent time on long flight to the US

फाइलें और पेपर वर्क: अमेरिका पहुंचने तक फ्लाइट में क्या कर रहे थे पीएम मोदी, तस्वीर ट्वीट कर खुद दी जानकारी

Thu, 23 Sep 2021 08:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 23 Sep 2021 08:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका जाने के रास्ते से अपने विमान के अंदर की झलक पेश करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की। प्रधानमंत्री की इस तस्वीर में वे विमान की सीट पर बैठकर अपने समय का उपयोग फाइलें देखने में करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Files, paper work How PM Narendra Modi spent time on long flight to the US
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@pm narendra modi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमल हैरिस के साथ बैठक सहित कई बड़े नेताओं से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी क्वाड नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे और 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करेंगे। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका जाने के रास्ते से अपने विमान के अंदर की झलक पेश करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री विमान की सीट पर बैठकर अपने समय का उपयोग फाइलें देखने में करते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'लंबी उड़ान में कागजात और फाइलों को देखने का अवसर मिल जाता है'। बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को दिल्ली से एयर फोर्स-1 बोइंग 777-337 ईआर विमान से अमेरिका के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन


पीएम मोदी का अमेरिका में स्वागत
पीएम मोदी का विशेष विमान वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर हल्की बारिश के बीच उतरा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से छाता लेकर बाहर निकले और लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री के साथ विशेष विमान में एनएसए अजित डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला समेत सरकार के उच्च अधिकारी भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। उनके साथ रक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर अनूप सिंघल, एयर कमोडोर अंजन भद्र, नौसेना कोमोडोर निर्भया बापना और अमेरिकी उप प्रबंधन और संसाधन मंत्री टीएच ब्रायन मैककॉन ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत के इंतजार में खड़े लोगों से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी विमान से उतरने के बाद स्वागत करने का इंतजार कर रहे लोगों से मिले। कोरोना संक्रमण के डर के बावजूद पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन किया और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उनका आभारी हूं। प्रवासी भारतीय हमारी ताकत हैं। यह सराहनीय है कि भारतीय प्रवासियों ने दुनियाभर में खुद को कैसे प्रतिष्ठित किया है।




पीएम मोदी अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से आज मुलाकात करेंगे
इसके बाद पीएम मोदी करीब 12:30 बजे (IST) अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने के लिए आइजनहावर एक्जक्यूटिव ऑफिस के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों, खासकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे। शनिवार को पीएम मोदी यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे।

कई कंपनियों के सीईओ समेत ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
पीएम मोदी आज गुरुवार को पांच बड़ी कंपनियों- क्वालकॉम (Qualcomm), एडोब (Adobe), फर्स्ट सोलर, जनरल एटॉमिक्स और ब्लैकस्टोन के सीईओ से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह करीब 11 बजे (IST) विलार्ड होटल में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed