फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fights for tickets in assembly elections

विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए मारामारी, नेताओं ने समर्थकों संग कांग्रेस मुख्यालय पर डाला डेरा

Wed, 17 Oct 2018 09:40 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Updated Wed, 17 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Fights for tickets in assembly elections
rajasthan election
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में टिकट मांगने वालों के बीच मारा-मारी शुरू हो गई है। नेता, रोटी और अपने समर्थकों संग 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के दफ्तर पर डेरा डाल रहे हैं। हाल ऐसा है कि कुछ नेता अपना बायोडॉटा लेकर समर्थकों के साथ कांग्रेस दफ्तर में आला नेता के दरवाजे पर खड़े हैं तो दूसरे नेता पार्क में बैठकर टिकट लेने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


तीन बार का विधायक, बलात्कार का आरोप, साढ़े तीन साल न्यायिक हिरासत में...ऐसे नेता को टिकट देना महंगा पड़ेगा

बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे का समय है। जयपुर की दुदु विधानसभा सीट से टिकट लेने के लिए कांग्रेस पार्टी की नेता पुष्पा मेघवाल 24 अकबर रोड आई हैं। उनके साथ अनेक महिलाएं और पुरुष भी पहुंचे हैं। मुख्य गेट के समीप बैठे इन लोगों ने अपने हाथ में बैनर उठा रखे हैं। इन पर लिखा है...महिलाओं के सम्मान में पुष्पा मेघवाल मैदान में। पुष्पा ने दुदु विधानसभा सीट पर अपना दावा जताते हुए कहा, वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रही हैं। चेयरमैन और सरपंच रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


अब सुनने में आ रहा है कि तीन बार विधायक रहे बाबू लाल नागर को टिकट मिलेगी। यही वजह है कि वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली आई हैं। हाईकमान के समक्ष अपना पक्ष रखेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नागर कथित तौर से बलात्कार के मामले में साढ़े तीन साल जेल में रह कर आए हैं। मेघवाल के समर्थकों का कहना है कि भले ही कांग्रेस पार्टी किसी अन्य नेता को टिकट दे दे, लेकिन बाबू लाल नागर को टिकट न दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो पार्टी को इसका नुकसान उठाना पडेगा। ये सभी लोग बस में सवार होकर दिल्ली आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रभारी उड़ीसा के हैं, मगर उनके दरवाजे पर राजस्थान में टिकट चाहने वालों की लंबी कतार है

Fights for tickets in assembly elections
rajasthan election

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह का दफ्तर है। वे पार्टी में उड़ीसा मामलों के प्रभारी हैं, लेकिन उनके दरवाजे पर राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट मांगने वालों की भीड़ लगी है। जिला भरतपुर के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र नंबर-071 के लिए टिकट मांग रहे गोपीचंद गुर्जर पूर्व विधायक नगर, कहते हैं कि जो भी हो, उनके नेता भंवर साहब हैं। वे उन्हीं को अपना आवेदन सौपेंगे। अगर आज कुछ नहीं हो पाया तो वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के ही किसी होटल में ठहर जाएंगे। अलवर जिले की विधानसभा सीट थानागाजी के लिए टिकट मांगने वाले डॉ. सर्वेश सैनी का कहना है कि भले ही जितेंद्र सिंह उडीसा के प्रभारी हैं, मगर अलवर जिले की 11 विधानसभा सीटों पर तो उन्हीं की चलेगी। अशोक गहलौत साहब उनकी बात इंकार नहीं करेंगे।

Fights for tickets in assembly elections

टिकट लेने के लिए अध्यक्ष, चेयरमैन, और कई दर्जन गांवों के सरपंचों को संग लाए हैं

मध्यप्रदेश के मन्दसौर-जावरा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली जावरा विधानसभा सीट से टिकट मांगने के लिए मोहम्मद यूसुफ कड़प्पा भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं। उनके साथ डेढ़ सौ समर्थक, जिनमें जनपद अध्यक्ष, चेयरमैन, जनपद प्रतिनिधि और कई दर्जन गांवों के सरपंच शामिल हैं, आए हैं। वे और उनके समर्थक तीन बसों में सवार होकर दिल्ली आए हैं। 

उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी इस बार जावरा से पीके सिंह नाम के व्यक्ति को टिकट देना चाहती है। वे दो साल पहले आबकारी अधिकारी के पद से रिटायर हुए हैं। मोहम्मद यूसुफ के मुताबिक, उनके ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा पडा था; आरोप है कि उनके ठिकानों से आय से अधिक संपत्ति, पांच सौ करोड रुपये की राशि बरामद हुई थी। कई जगहों पर उनकी बेनामी संपत्तियां हैं। 

मोहम्मद ने कहा, उन्होंने पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर यहां से चुनाव लडा था और 67 हजार वोट हासिल किए थे। उन्होंने अपने बॉयोडाटा में सभी दलों के संभावित उम्मीदवारों का जिक्र भी किया है। इस सवाल के जवाब में कि टिकट नहीं मिला तो क्या वे बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लडेंगे, उन्होंने कहा, अभी इस बारे में कुछ नहीं सोचा है। अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो यह राहुल गांधी के मापदंडों की हार होगी।उन्होंने साफ छवि के उम्मीदवारों के लिए जो मापदंड बनाए हैं, उसमें पीके सिंह किसी भी तरह से फिट नहीं बैठते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed