एयरबेस के पास अवैध निर्माण होने से लड़ाकू विमानों को उड़ान भरने में हो रही दिक्कतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनके खिलाफ पूर्व में लिखा गया लेकिन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। अब तो वायु सेना के अधिकारियों ने इन निर्माण को उड़ान भरने और लैंडिंग के दौरान किसी भी तरह का हादसा होने की आशंका व्यक्त की है।
एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आर मुथुवल ने डीएम कमिश्नर समेत आधा दर्जन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि बीसलपुर, बलीपुर रकवा तथा आसपास के गांवों में अवैध निर्माण तेजी से हो रहे हैं। कई नए ईंट भट्ठे भी खड़े कर दिए हैं।
रनवे पर कभी भी हादसा हो सकता है
यह अवैध निर्माण खतरा बने हुए हैं, यहां तक कि रनवे के संपर्क मार्ग में भी अवैध निर्माण हो गए हैं। जिसके कारण लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने और उतरने के दौरान रनवे पर कभी भी हादसा हो सकता है।
आसपास स्थापित ईट भट्ठों की चिमनियां खतरा बन गईं हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कहा है कि यह स्पष्ट किया जाए कि इनके निर्माण को किसने अनुमति दी है। साथ ही बीडीए को भी निर्देश दें कि प्रतिबंधित क्षेत्र में जो भी निर्माण हुए हैं, उनको ध्वस्त करा दें। जिसके कि त्रिशूल एयरबेस सुरक्षित रहे।
प्रशासनिक अधिकारी आर मुथुवल का कहना है ‘पुलिस एवं प्रशासन के उच्च अधिकारियों से कहा है कि वह इसे शीर्ष प्राथमिकता से लें, जिससे कि त्रिशूल सुरक्षित रहे।’ डीएम पंकज यादव ने कहा ‘बीडीए और जिला पंचायत से रिपोर्ट ली जा रही है कि यह निर्माण कब हुए हैं। नए निर्माण हुए हैं तो उनको रोकें गे। यह मामला सेना से जुड़ा है, इसलिए शीर्ष प्राथमिकता से एक्शन होगा।’