{"_id":"633ee5db2e725a24174df0d5","slug":"fight-between-women-passengers-in-mumbai-local-train-over-seat-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: सीट को लेकर मुंबई लोकल में भिड़ गईं महिलाएं, एक-दूसरे को जमकर कूटा, एक महिला पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Video: सीट को लेकर मुंबई लोकल में भिड़ गईं महिलाएं, एक-दूसरे को जमकर कूटा, एक महिला पुलिसकर्मी घायल
Thu, 06 Oct 2022 07:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 06 Oct 2022 07:57 PM IST
सार
सीट को लेकर मुंबई लोकल ट्रेन में महिला यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई है। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मुंबई की लोकल ट्रेन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
ठाणे से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन में सीट को लेकर कुछ महिलाओं में विवाद होने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं एक दूससे से हाथापाई करती दिख रही हैं। वहीं, इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई है।
विज्ञापन
A fierce fight between women passengers at Turbhe station in Navi Mumbai.Fight between two female passengers over the seat on the train https://t.co/KYHDrWi78a the whole case, the female policeman got injured while trying to intervene. Both the women filed a case against each pic.twitter.com/xUbpAvpxg5
— BHARAT GHANDAT (@BHARATGHANDAT2) October 6, 2022
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई के तुर्भे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन में सीट को लेकर दो महिला यात्रियों में विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद मामला इस कदर बढ़ गया कि महिलाओं में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक महिला पुलिसकर्मी घायल भी हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पर बच्चे को जबरन खड़ा करके सीट पर बैठने का आरोप लगाते हुए दूसरी महिला उसे जमकर पीट रही है। इतना ही नहीं जब अन्य महिला यात्री उसे मना करते हैं तो भी वह नहीं मानती। दोनों की मारपीट में पीछे से कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि 'वह पुलिसवाली है।' इस मामले में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इस मामले में वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीट को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ महिलाओं ने मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल भी हो गई है। उसका इलाज कराया गया है।