{"_id":"5c64444ebdec22738244775f","slug":"fight-between-wife-and-girlfriend-of-bjp-mla-on-his-birthday-in-yawatmal-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे से पहले भाजपा विधायक के जन्मदिन पर भिड़ीं पत्नी और गर्लफ्रेंड, फिर सरेआम ऐसे मचा बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वेलेंटाइन डे से पहले भाजपा विधायक के जन्मदिन पर भिड़ीं पत्नी और गर्लफ्रेंड, फिर सरेआम ऐसे मचा बवाल
Wed, 13 Feb 2019 09:52 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, यवतमाल
भाषा, यवतमाल
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में भाजपा के एक विधायक को अपना जन्मदिन मनाना काफी महंगा पड़ गया। जन्मदिन समारोह में विधायक की पत्नी और विधायक की महिला मित्र का एक दूसरे से न केवल आमना सामना हो गया बल्कि दोनों सरेआम बुरी तरह झगड़ पड़ीं।
घटना मंगलवार रात को पंढारकाबाड़ा में हुई जो विधायक राजू तोडसाम के निर्वाचन क्षेत्र आर्णी में आता है। यह कार्यक्रम विधायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने विधायक के साथ भी हाथापाई की।
विधायक के करीबी सूत्रों ने बताया कि तोडसाम की पत्नी प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं और उनके दो बच्चे हैं। विधायक फिलहाल भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता के साथ रह रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया है।
विज्ञापन
विधायक के समर्थकों ने मंगलवार को उनके जन्मदिन के मौके पर पंढारकाबाड़ा में एक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन कराया था, जहां दोनों महिलाओं का आमना-सामना हो गया। सूत्रों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद, तोडसाम ने केक काटा। इसके बाद उनकी पत्नी और महिला मित्र में बहस हो गई जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।
सूत्रों ने बताया कि तोडसाम ने जब महिलाओं को शांत कराने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को विधायक को बचाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि तोडसाम की महिला मित्र को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक दोनों महिलाओं में से किसी के भी खिलाफ प्राथमिकी या शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
तोडसाम या किसी स्थानीय भाजपा पदाधिकारी से इस बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क संभव नहीं हो सका। यह संयोग ही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को पंढारकाबाड़ा में ही महिला स्वयं सहायता समूहों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे ।