फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fight between police and villagers

जाम लगाते ग्रामीणों और पुलिस में भिड़ंत, दो घंटे चला बवाल

Wed, 16 Mar 2016 04:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वजीरगंज (बदायूं)
ब्यूरो/अमर उजाला, वजीरगंज (बदायूं) Updated Wed, 16 Mar 2016 04:56 AM IST
सार

  • अतिरिक्त फोर्स ने हवाई फायरिंग कर हालात पर काबू पाया।
  • एसपी देहात और सीओ बिल्सी समेत कई ग्रामीण घायल।

विज्ञापन
fight between police and villagers
ग्रामीणों और पुलिस में हाथापाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

कुंवरगांव थाने के गांव गर्रुइया के दो युवकों की बुलंदशहर में हत्या के मामले में बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को वनकोटा गांव के समीप मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाने का प्रयास किया तो हालात बेकाबू हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पथराव करते हुए कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर खुलकर हाथ चलाए। बाद में अतिरिक्त फोर्स बुलाकर हवाई फायरिंग और बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया जा सका। लाठीचार्ज से कई ग्रामीण घायल हो गए, जबकि पथराव से एएसपी देहात मुन्ना लाल और सीओ बिल्सी समेत कई लोगों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


गर्रुइया निवासी वीरपाल के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव और नवाब सिंह यादव के 27 वर्षीय पुत्र धीरपाल वजीरगंज के मुकेश वार्ष्णेय की दूध डेयरी पर नौकरी करते थे। दोनों सात मार्च को दूध भरा टैंकर लेकर खुर्जा गए थे। यहां टैंकर का दूध लूटने के बाद दोनों की हत्या कर दी गई। 10 मार्च को दोनों के शव शिकारपुर (बुलंदशहर) इलाके में काली नदी के पास बोरों में मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 बदमाशों का हाथ था वारदात में

fight between police and villagers

बुलंदशहर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में कुल छह बदमाशों का हाथ था। बाकी के तीन बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को मृतकों के परिवार वाले सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर धरने पर बैठ गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि धरने पर बैठीं महिलाओं को सीओ बिल्सी जगदीश चंद्र ने अभद्रता करते हुए उठाना चाहा। महिलाओं को घसीट कर पुलिस हाइवे से हटाने लगी। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और वे हमलावर हो गए।

ग्रामीणों के पथराव के कारण पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। दोबारा दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। लाठीचार्ज में 12 से अधिक ग्रामीणों के चोटें आई हैं लेकिन वह डर के मारे सरकारी अस्पताल नहीं पहुंचे। मामले में 14 नामजद और 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

दोनों की हत्या का मामला बदायूं का नहीं है। इसके बावजूद गलत तरीके से हाइवे जाम किया गया। जाम खुलवाने पहुंचे अधिकारियों से कुछ लोगों ने अभद्रता की। पता लगा है कि कमल यादव नाम के एक युवक ने ग्रामीणों को इसके लिए उकसाया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- सौमित्र यादव, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed