फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fetus gender testing was caught behind police station, hospital director arrested

थाने के पीछे पकड़़ा गया भ्रूण लिंग परीक्षण, हॉस्पिटल का संचालक गिरफ्तार

Fri, 23 Sep 2016 06:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 23 Sep 2016 06:39 AM IST
विज्ञापन
Fetus gender testing was caught behind police station, hospital director arrested
- फोटो : amarujala

राजस्थान के भरतपुर की पुलिस ने भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में फतेहाबाद के डा. सलीम हास्पिटल के 78 वर्षीय संचालक अलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया है। यह हास्टिपल फतेहाबाद थाना के पीछे हैं। पुलिस ने अलीमुद्दीन को स्टिंग आपरेशन के जाल में फंसाया। वह भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए 30 हजार रुपये ले रहा था। आगरा रेंज में चार महीनों में तीसरा मामला पकड़ा गया है।

विज्ञापन


इससे पहले मथुरा में एक हास्पिटल में भ्रूण लिंग परीक्षण पकड़ा गया था। भरतपुर पुलिस ने यह कार्रवाई एक सटीक सूचना पर की। राजस्थान के ही करौली जिले में एक नर्स शरबती भ्रूण लिंग परीक्षण के ठेके ले रही थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एडीजी राजस्थान रघुवीर सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम लगाई गई।
विज्ञापन


स्टिंग आपरेशन के तहत शरबती के पास एक गर्भवती महिला भेजी गई। वह उसे आगरा लेकर आई। उसके साथ एक दलाल भी था। यहां तीन दलाल और मिले हर्ष चौधरी, हरवीर सिंह और कैलाश। शरबती और चारों दलाल गर्भवती महिला से बोले कि फतेहाबाद चलना होगा। यहां अलीमुद्दीन ने 30 हजार रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड किया। इसकेबाद बताया कि भ्रूण में लड़की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना पार में भी चल रहा धंधा

Fetus gender testing was caught behind police station, hospital director arrested

उसके यह कहते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। शरबती और चारों दलाल भी पकड़ लिए गए। अस्पताल से अल्ट्रासाउंड की मशीन, सोनोग्राफी मशीन और अन्य उपकरण जब्त कर लिए गए। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के निदेशक नवीन जैन ने बताया कि इस आपरेशन के बारे में आगरा के डीएम गौरव दयाल और डा. प्रीतिंदर सिंह को जानकारी दे दी गई थी। दोनों अधिकारियों ने पूरा सहयोग किया।

राजस्थान पुलिस केसूत्रों की मानें तो अलीमुद्दीन ने कई जानकारी दी हैं। उसने बताया कि वह पहले आगरा के यमुना पार में भ्रूण लिंग परीक्षण का काम कर चुका है। वहां अभी कई और लोग इस गोरखधंधे में लगे हैं।

पकड़े जा चुके सात मामले
राजस्थान पुलिस हाल ही में ऐसे सात मामले पकड़ चुके हैं। इनमें से तीन यूपी में पकड़े गए। तीनों आगरा रेंज के हैं। एक आगरा शहर का, दूसरा मथुरा और तीसरा अब फतेहाबाद का है। यहां अभी और कई सेंटर चल रहे हैं।

रजिस्टर में सैंकड़ों के नाम
आगरा। सलीम हास्पिटल से जब्त किए गए रजिस्टर में सैंकड़ों महिलाओं के नाम दर्ज हैं। इनमें आगरा के अलावा मथुरा, मैनपुरी, भरतपुर, जयपुर की महिलाओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed