फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ferry tragedy news in hindi: man goes from hospital to hospital, looking for missing brother

Ferry tragedy: नौका डूबने के बाद से नहीं सोए 60 साल के भाटी; भाई को ढूंढने के लिए अस्पताल दर अस्पताल भटक रहे

Thu, 19 Dec 2024 07:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 19 Dec 2024 07:13 PM IST
सार

महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लापता है। अपने भाई को ढूंढने के लिए 60 साल के जोघराम भाटी शहर में भटक रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ferry tragedy news in hindi: man goes from hospital to hospital, looking for missing brother
मुंबई नाव हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग लापता भी हैं। भयावह हादसे के बाद से ही 60 साल के जोघराम भाटी सो नहीं पा रहे हैं। वे अपने छोटे भाई को ढूंढने के लिए शहर के अस्पतालों में दौड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


दो लोग हैं लापता
फेरीबोट 'नील कमल' पर सवार 43 साल हंसराम भाटी समेत दो लोग हादसे के बाद से लापता हैं।
 
रिश्तेदारों को ले गए थे घुमाने
हंसराम मुंबई के मलाड इलाके में रहते थे और आभूषण व्यवसाय से जुड़े थे। वे राजस्थान से आए अपने रिश्तेदारों के साथ एलीफेंटा द्वीप पर जाने के लिए गए थे। जोघराम ने बताया कि बुधवार को हंसराम के साले का बेटा प्रवीण राठौड़ और उनकी पत्नी नीतु मुंबई घूमने के लिए आए थे। हंसराम ने अपने काम से छुट्टी लेकर उन्हें एलीफेंटा द्वीप दिखाने का फैसला किया था।
विज्ञापन


वे मलाड से करीब दो बजे निकले थे और गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे, जहां उन्होंने फेरी पकड़ी। जब नौसेना का जहाज फेरी से टकरा गया और नौका डूब गई, उसके बाद बचे प्रवीण और उनकी पत्नी ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोघराम का बुरा हाल
जोघराम ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस दुर्घटना के बारे में पता चला, वे गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे। वहां प्रवीण और उसकी पत्नी तो बच गए, लेकिन उनका भाई हंसराम नहीं मिला। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता वह कहां हैं और उन्होंने क्या सहा है। मैं अपना भाई वापस चाहता हूं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और हमारे परिवार में सबसे प्यारे हैं।'

एक 50 साल के शख्स की मौत
इसी दुर्घटना में, 50 साल के दीपक वाखचौर नाम के एक व्यक्ति की भी मौत हो गई, जो गोवंडी इलाके के रहने वाले थे। उनके रिश्तेदारों ने सरकार से मृतकों के परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के शरीर से एक सोने की चेन और अन्य गहने गायब थे। कोलाबा पुलिस ने उन्हें शिकायत दर्ज करने के लिए कहा है।


इस दुर्घटना में कुल 113 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोग मारे गए और 98 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से दो घायल हैं।



क्या है मामला?
नौसेना के मुताबिक, नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल 'एलीफेंटा' द्वीप पर लेकर जा रही थी। दुर्घटना के बाद, कई लोगों ने शिकायत की कि नाव में पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed