फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   female worker of supreme court who accused former CJI Ranjan Gogoi of sexual misconduct reinstated

पूर्व सीजेआई गोगोई पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली पूर्व महिला कर्मी बहाल

Thu, 23 Jan 2020 05:32 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Jan 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
female worker of supreme court who accused former CJI Ranjan Gogoi of sexual misconduct reinstated
पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली पूर्व महिला कर्मी को बहाल कर दिया है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि महिला ने वापस ड्यूटी ज्वाइन कर ली है और अभी छुट्टी पर गई है। उसके सभी बकाया मानदेय को भी स्वीकृत कर दिया गया है।

विज्ञापन


शीर्ष कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय इन हाउस जांच कमेटी ने पिछले साल मई में तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई को इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी। कमेटी को महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई तत्व नहीं दिखा था। महिला ने पिछले वर्ष अप्रैल में शीर्ष कोर्ट के 22 न्यायाधीशों के पास हलफनामा भेजकर तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल सितंबर में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के बाद महिला कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के मामले को भी बंद कर दिया था। हरियाणा के झज्जर निवासी नवीन कुमार ने तीन मार्च को महिला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में नौकरी के लिए 50 हजार रुपये बतौर घूस लेने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में नवीन ने अपनी शिकायत वापस ले ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed