फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Female officer challenged his transfer order in Supreme Court

महिला अधिकारी ने अपने तबादले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Sat, 19 Jan 2019 07:17 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 19 Jan 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
Female officer challenged his transfer order in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट

दो वर्षीय बच्चे की लेफ्टिनेंट कर्नल मां केतबादले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस पर विचार करने के लिए कहा है। लेफ्टिनेंट कर्नल अनु डोगरा का कहना है कि उनका तबादला ऐसी जगह नहीं किया जा सकता जहां क्रेच व उनकी देखभाल तक की सुविधा न हो। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल(एएसजी) विक्रमजीत बनर्जी को लेफ्टिनेंट कर्नल अनु डोगरा केतबादले पर विचार करने के लिए कहा है। एएसजी को बुधवार को सरकार का पक्ष रखने केलिए कहा है।  

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल अनु डोगरा ने अपने याचिका में 24 नवंबर और 29 दिसंबर के उस आदेश को निरस्त करने की मांग की है जिनमें तबादले की खिलाफ दाखिल उनके आवेदन को खारिज कर दिया गया था। महिला सैन्य अधिकारी का तबादला जोधपुर से कहीं दूसरी जगह कर दिया गया है। याचिका में कहा गया कि तबादला उन्हें प्रताड़ित करने के लिए किया गया है। उसका कहना है कि यह दो वर्षीय बच्चे की मां का अपमान करना है। महिला के पति भी जोधपुर में ही कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


याचिका में महिला अधिकारी ने कहा है कि इतनी कम उम्र में बच्चे की अनदेखी से उसकी मानसिक शांति पर असर पड़ा है। इससे उसके काम करने की क्षमता पर भी असर पड़ा है। यह साफ तौर पर प्रताड़ित करने वाली बात है। अनु डोगरा का कहना है कि केंद्र सरकार और सेना, महिला व बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा बनाई गई नीति के खिलाफ नही जा सकती। डोगरा ने तबादले को मौलिक अधिकार का हनन बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed