फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Female geologist murder by slitting her throat in her home in Bangalore

Karnataka: बंगलूरू में महिला भूविज्ञानी की घर में गला रेतकर हत्या, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Nov 2023 04:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 06 Nov 2023 04:54 AM IST
सार

डीसीपी सिटी (दक्षिण) राहुल कुमार शाहपुरवार ने बताया, प्रतिमा रोज की तरह शनिवार रात करीब 8 बजे सुब्रमण्यपुरा थाना क्षेत्र के डोड्डाकलासंद्रा स्थित आवास लौटी थीं। उनके बड़े भाई ने रात में और फिर रविवार सुबह उन्हें फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।

विज्ञापन
Female geologist murder by slitting her throat in her home in Bangalore
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक के खान एवं भूविज्ञान विभाग में उप निदेशक वरिष्ठ भूविज्ञानी केएस प्रतिमा (43) की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। प्रतिमा की मौत गला घोंटने के बाद गला रेतने से हुई है। डीसीपी सिटी (दक्षिण) राहुल कुमार शाहपुरवार ने बताया, प्रतिमा रोज की तरह शनिवार रात करीब 8 बजे सुब्रमण्यपुरा थाना क्षेत्र के डोड्डाकलासंद्रा स्थित आवास लौटी थीं। उनके बड़े भाई ने रात में और फिर रविवार सुबह उन्हें फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। चिंतित भाई प्रतिमा के घर पहुंचे तब वारदात का पता चला।

विज्ञापन

डीसीपी ने बताया, फोरेंसिक और तकनीकी टीमें जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि हुआ क्या था? उन्होंने कहा, प्रतिमा चार-पांच साल से अकेली रह रही थीं। उनकी मौत गला घोटने और गला काटने से हुई है। उन्होेंने कहा कि प्रथमदृष्टया किसी आभूषण या कीमती सामान की चोरी नहीं दिखी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रतिमा के पति शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली में रहते हैं। इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दुख जताते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed