फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fear of spread of corona infection from migrant laborers in native states, taking all possible measures to prevent

प्रवासी मजदूरों से मूल राज्यों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका, रोकने के लिए कर रहे हर संभव उपाय

Fri, 15 May 2020 08:57 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 15 May 2020 08:57 PM IST
सार

बिहार सरकार की जानकारी के मुताबिक वह 14 मई तक 195 ट्रेनों के जरिए विभिन्न राज्यों से 246160 लोगों को वापस ला चुकी है।

विज्ञापन
Fear of spread of corona infection from migrant laborers in native states, taking all possible measures to prevent
प्रवासी कामगार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पूरे देश से प्रवासी मजदूरों का अपने गृह राज्य में जाना जारी है। इससे इन राज्यों के कोविड मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना पैदा हो गई है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति से बचने के लिए यात्रा के पहले मजदूरों की स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी आशंका बनी हुई है कि बिना लक्षण वाले मरीज अपने मूल राज्यों में पहुंचकर संक्रमण फैलाने का बड़ा कारण बन सकते हैं।

यही कारण है कि जहां राज्य अपने प्रवासी मजदूरों को घर लाने के प्रयास कर रहे हैं, वहीं इनके कारण संक्रमण फैलने की आशंका से वे चिंतित भी हैं।

संक्रमण फैलने से रोकने की हर संभव कोशिश

बिहार सरकार की जानकारी के मुताबिक वह 14 मई तक 195 ट्रेनों के जरिए विभिन्न राज्यों से 246160 लोगों को वापस ला चुकी है। यहां जिस जिले में ट्रेन पहुंचती है, वहां जिले के डीएम और एसपी की निगरानी में प्रवासी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच होती है।

विज्ञापन


केवल स्वस्थ लोगों को घर पर होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है जबकि संक्रमण की स्थिति में उन्हें विशेष क्वारंटीन सेंटरों में रखकर इलाज किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार को इस बात का अंदेशा है कि प्रवासी मजदूरों के आने के कारण राज्य में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं, इसलिए वह अपने स्तर पर पूरी चौकसी के साथ लोगों की देखरेख में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड की स्थिति

झारखंड में वापसी के लिए अब तक नौ लाख प्रवासी मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन राज्य सरकार को अनुमान है कि इसमें लगभग सात लाख प्रवासी मजदूर वापस लौट सकते हैं। इसके लिए प्राथमिक चरण में केंद्र से 120 ट्रेनों की मांग की गई है।


इनकी अनुमति मिलने के बाद लगातार क्रम में प्रवासी मजदूरों के लिए राज्य सरकार के स्तर पर ट्रेनों की व्यवस्था की जाती रहेगी।

राज्य सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रवासी मजदूरों से राज्य में संक्रमण न फैले, इसके लिए तीन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिस स्टेशन पर प्रवासी मजदूर पहुंच रहे हैं, वहीं पर जिले के शीर्ष अधिकारी उनकी स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं।

कोरोना लक्षण वाले लोगों को विशेष सेंटरों में रखकर इलाज किया जा रहा है, जबकि लक्षणविहीन लोगों को उनके घरों पर ही होम क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें राशन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे इस दौरान उनके परिवारों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो।


सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि किसी प्रवासी मजदूर के कारण स्थानीय स्तर पर संक्रमण न फैले। इसके लिए तंत्र को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश सतर्क, कर रहा कठिन कोशिश

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रवासी मजदूरों को लाने की पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन इनके कारण प्रदेश में संक्रमण न फैले, इसके लिए मजदूरों को यात्रा से पहले स्थानीय सरकार से स्वास्थ्य जांच कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में पहुंचने पर भी इनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed