{"_id":"575d054e4f1c1b2a3e11b664","slug":"father-unable-to-pay-300-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता नहीं दे पाया 300 रुपए की रिश्वत, अस्पताल में स्ट्रेचर पर बेटे ने तोड़ा दम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पिता नहीं दे पाया 300 रुपए की रिश्वत, अस्पताल में स्ट्रेचर पर बेटे ने तोड़ा दम
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के मुदुरई में 18 साल के लड़के की मौत सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि लड़के का पिता अस्पताल के कर्मचारी को 300 रुपए की रिश्वत नहीं दे पाया। जी गणपति 2 मई को बेटे राजेंद्र प्रसाद को सांस में तक्लीफ और शरीर में ऐंठन की शिकायत के बाद मुदुरई के सरकारी राजाजी अस्पताल में ले गए थे।
विज्ञापन
अस्पताल का एक कर्मचारी जो उनके बेटे को स्ट्रेचर पर ले जा रहा था उसने जी गणपति से 300 रुपए की मांग की। जी गणपति ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो कर्मचारी ने उनके हाथ से मरीज को अस्पताल में ऐड्मिट कराने वाली स्लिप छीन ली। जिसकी वजह से डाक्टरों ने ट्रीटमेंट शुरू करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
लड़के की लापरवाही से मौत के बाद अस्पताल के शवगृह के कर्मचारी ने भी गेट पास के नाम पर उनसे 100 रुपए मांगे। इसके बाद एक महिला कर्मचारी ने जी गणपति से 200 रुपए की मांग की, जी गणपति ने महिला कर्मचारी से कहा मेरे पास केवल 80 रुपए हैं।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी ने उनसे वे 80 रुपए भी ले लिए, इसके बाद उनकी जेब में बेटे के शव को श्मशान तक ले जाने के लिए भी पैसे नहीं बचे थे। 24 मई को जी गणपति के परिवार ने मुदुरई के कलेक्टर से इसकी शिकायत भी की। अस्पताल के डीन ने जांच के आदेश दिए हैं लेकिन गणपति ने कहा अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।