फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Father throws 54-day-old girl on the bed after beating her

पत्नी पर शक ने पादरी को बनाया हैवान, 54 दिन की बेटी को जड़े थप्पड़, फिर पलंग पर फेंका

Tue, 23 Jun 2020 07:05 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 23 Jun 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Father throws 54-day-old girl on the bed after beating her
सांकेतिक - फोटो : Social Media

केरल के अर्नाकुलम जिले के अंगमाली के रहने वाले एक पादरी शैजू थॉमस (40) ने अपनी 54 दिन की नवजात बिटिया की कथित तौर पर थप्पड़ से पिटाई की और उसके बाद पलंग पर फेंक दिया। इससे बच्ची के मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा है। पादरी शैजू ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जिससे वो बच्ची के पिता को लेकर सवाल उठाता रहता था। पुलिस ने पादरी शैजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं बच्ची का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


कोलेनचेरी स्थित एमओएससी मेडिकल कॉलेज हास्पिटल के डॉक्टर सोजन आईपे ने कहा कि मस्तिष्क को हुई क्षति काफी गंभीर है। बच्ची को शुक्रवार को भर्ती किया गया था उस वक्त उसके मस्तिष्क में खून बह रहा था।  पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी पर शक रहता था। इससे पहले भी उसने बच्ची को कई बार थप्पड़ों से मारा था। बृहस्पतिवार रात को ऐसे ही थप्पड़ों के प्रहार से वह अचेत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ कई सुबूत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed