{"_id":"5f841be31538ea716a63f77e","slug":"father-and-boyfriend-arrested-for-raping-17-year-old-girl-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: शर्मसार हुई इंसानियत, किशोरी के साथ पिता और प्रेमी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्त में आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: शर्मसार हुई इंसानियत, किशोरी के साथ पिता और प्रेमी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्त में आरोपी
Mon, 12 Oct 2020 02:34 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे में 17 साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले उसके पिता और प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश गौरव ने कहा कि तीन दिन पहले, पुलिस को ठाणे के वाशिंद शहर में सड़क किनारे एक मृत भ्रूण मिला था। मामले की जांच के दौरान, यह पता चला कि भ्रूण पीड़िता का था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और प्रेमी ने कई बार उसका कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस को यह भी पता चला कि पीड़िता और उसका परिवार पहले पास के नवी मुंबई के पनवेल में रहता था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 21 वर्षीय आरोपी से परिचित थी जो पनवेल में उसका पड़ोसी था और दोनों में संबंध थे। पीड़िता के बयान के आधार पर, उसके पिता और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच के लिए आरोपी की डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन