फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fastag details will be filed before fitness certificate is issued

फिटनेस प्रमाणपत्र जारी होने से पहले दर्ज होगा फास्टैग का ब्योरा

Mon, 13 Jul 2020 05:15 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
Fastag details will be filed before fitness certificate is issued
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने फिटनेस प्रमाणपत्र जारी होने से पहले देशभर के वाहनों का फास्टैग ब्योरा दर्ज करने का फैसला लिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इसके लिए एनआईसी को पत्र लिखा गया है और उसकी प्रतियां सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि वाहन पोर्टल के साथ नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (एनईटीसी) के साथ तालमेल किया गया है।
विज्ञापन


वाहन सिस्टम में वाहन पहचान नंबर या वाहन पंजीकरण नंबर के जरिये फास्टैग का सभी ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि फास्टैग ने सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के भुगतान के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी पहचान तकनीक का इस्तेमाल किया है। टोल भुगतान के लिए प्रीपेड या सीधे खाते को इससे जोड़ दिया गया है।  
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नए वाहनों के पंजीकरण के साथ और फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने से पहले फास्टैग का ब्योरा दर्ज किया जाए। मंत्रालय ने इस योजना के लिए नवंबर 2017 में अधिसूचना जारी की थी। इस साल मई तक देशभर में कुल 1.68 फास्टैग जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed