फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fast trial: No delay in hearing of cases, result in just two months

यहां तारीख पे तारीख नहीं, दो-ढाई माह में मिल जाता है इंसाफ

Sun, 15 May 2016 04:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 15 May 2016 04:11 AM IST
सार

  • मजलूम और परेशान लोगों के इंसाफ का जरिया बनी दारुलकजा
  • शरई पंचायत- कुरान और हदीस की रोशनी में मिला 500 को इंसाफ
  • यूपी और कश्मीर समेत कई सूबों के मसले शरई पंचायत में पहुंचे 
  • तलाक, मेहर, खुला और जमीन-जायदाद के निपटाए जा रहे मसले

विज्ञापन
Fast trial: No delay in hearing of cases, result in just two months
जल्द मिलता है न्याय

विस्तार

यहां सिस्टम की खामी के चलते तारीख पे तारीख नहीं पड़ती, दो-ढाई महीने में इंसाफ हो जाता है। दालरुल कजा (शरई पंचायत) अल हिंद मजलूम और परेशान लोगों के  इंसाफ का एक जरिया बन गई है। शरई पंचायत में तलाक, दहेज, मेहर, जमीन- जायदाद और खुला के मामले निपट रहे हैं। कुरान और हदीस की रोशनी में अब तक यूपी, दिल्ली, कश्मीर, चेन्नई, केरल समेत कई सूबों के 500 से ज्यादा मसाइल निपटाए जा चुके हैं। 25 से ज्यादा मसलों पर  सुनवाई चल रही है। शरई अदालत में फौरन इंसाफ मिलने से इंसाफ की तलाश में आने वालों की तादात भी लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


कुरान और हदीस की रोशनी में मुस्लिमों के मसाइल हल करने के लिए मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया पुराना गंज में 1972 दारुल कजा( शरई पंचायत) अलहिंद कायम की गई थी।  फरवरी 2011 में दारुल कजा  मुस्लिम पर्सनल-ला बोर्ड की जेरे निगरानी में आ गई। शरई पंचायत में अब तक यूपी, दिल्ली, लखनऊ, उत्तराखंड, बंगाल, चेन्नई, कश्मीर और केरल समेत कई सूबों के करीब 500 मसाइल निपटाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


तलाक, मेहर, खुला, जमीन-जायाद से जैसे मामले कुरान और हदीस की रोशनी में निपटाए जा रहे हैं। पेचीदा से पेचीदा मसला दो से ढाई महीने में निपटा दिया जाता है। शरई पंचायत में 25 से ज्यादा मसलों पर सुनवाई चल रही है। इनमें ज्यादातर मसले तलाक और खुला के शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed