फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fast action of the courts in cases of Rape, Record to give punishment soon

दुष्कर्म के मामलों में अदालतों ने की तेज कार्रवाई, कम समय में सजा सुनाने का बनाया रिकॉर्ड

Sun, 08 Jul 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग Updated Sun, 08 Jul 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
Fast action of the courts in cases of Rape, Record to give punishment soon

हाल में दुष्कर्म के मामलों में अदालतों ने ताबड़तोड़ सुनवाई कर कम से कम समय में सजा सुनाने का रिकॉर्ड बनाया। अब चित्रदुर्ग की जिला व सत्र अदालत ने पत्नी की हत्या के 11 दिन बाद ही पति परमेश्वर स्वामी (75) को आजीवन कैद की सजा सुना दी। जज एसबी वस्त्रमत्त ने स्वामी पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, वाल्से गांव के परमेश्वर स्वामी ने बेवफाई के शक में पत्नी पुत्ताम्मा (63) की 27 जून को हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


कोर्ट ने हत्या के 11 दिन के भीतर सुनाई आजीवन कैद की सजा

पुलिस ने दो दिन में हत्या की गुत्थी सुलझाकर दायर कर दिया था आरोपपत्र


चित्रदुर्ग के एसपी श्रीनाथ जोशी ने कहा कि कर्नाटक में हत्या के महज 11 दिन के भीतर दोषी को सजा सुनाने का यह पहला मामला है। परमेश्वर को वारदात के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच अधिकारियों ने महज दो दिन के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली थी। इसके बाद तुरंत कोर्ट में आरोपपत्र भी दायर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
बेटे ने हत्या की गुत्थी सुलझाने में की मदद

श्रीनाथ जोशी ने बताया कि जांच के दौरान पीड़िता के बेटे गिरीश ने पुलिस को अहम सबूत मुहैया कराए। गिरीश ने पुलिस को बताया कि परमेश्वर स्वामी गांव के अन्य लोगों से संबंधों का आरोप लगाकर अकसर पुत्ताम्मा से झगड़ता था। 27 जून को वह अपना आपा खो बैठा और पुत्ताम्मा की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed