फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farooq Abdullah Wants Dialogue With All 'Stakeholders'

कश्मीर में शांति बहाली के लिए सभी पक्षों से बातचीत करे सरकार : फारुख अब्दुल्ला

Sat, 29 Oct 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Oct 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah Wants Dialogue With All 'Stakeholders'
- फोटो : FILE PHOTO

बीते कुछ महीने से कश्मीर में जारी आसामान्य हालात के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान फारुख ने प्रधानमंत्री से सूबे में शांति बहाली के लिए सभी पक्षों से बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की। 

विज्ञापन


मुलाकात के बाद पूर्व सीएम ने उम्मीद जताई कि सूबे की समस्या के मद्देनजर प्रधानमंत्री जल्द ही उनकी अपील को स्वीकार करेंगे। करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री को सूबे की ताजा हालात की जानकारी दी।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात बेहद दुश्कर हो गए हैं। लगातार बंद, हिंसा के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह सभी पक्षों से बातचीत कर शांति बहाली की दिशा में आगे कदम बढ़ाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति है

Farooq Abdullah Wants Dialogue With All 'Stakeholders'

अब्दुल्ला ने कहा कि वहां बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। सामान्य लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति है। व्यापारी वर्ग से ले कर हर तबका बुरी तरह परेशान है। चूंकि बीते करीब तीन महीने से यही हालात हैं, इसलिए स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में सरकार को सभी पक्षों से बातचीत कर कोई रास्ता निकालना चाहिए। 

गौरतलब है कि इससे पहले संसद का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर का दौरा किया था। हालांकि अलगाववादियों ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मिलने से इंकार कर दिया था। इसके अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह कई बार सूबे का दौरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed