फारुक अब्दुल्ला ने कहा- मुझे किया गया था नजरबंद, शाह बोले- अपनी मर्जी से हैं घर में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पू्र्व सीएम फारुक अब्दुल्ला को लेकर पैदा हुआ सस्पेंस आज खत्म हो गया है। संसद में उठे सवालों के बीच वह श्रीनगर में संवाददाताओं से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें भी नजरबंद किया गया था।
फारुक ने कहा कि मुझे घर से बाहर नहीं जाने दिया गया, अस्पताल भी नहीं जाने दिया गया था। लेकिन जब मैंने गृह मंत्री का बयान सुना कि मैं हिरासत में नहीं हूं, तो मैं बाहर आया। मैं देश से कहना चाहता हूं कि मुझे बंद किया गया था। मैं घर से निकल नहीं सकता था, कहीं जा नहीं सकता था। जब मेरा राज्य ही जला दिया जा रहा हो, मेरे लोगों को जेल में डाला जा रहा हो तो मैं घर में क्यों रहूंगा।ये वो भारत नहीं है जिसपर मुझे भरोसा है।
श्रीनगर में टीवी चैनलों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि जैसे ही दरवाजे खुलेंगे, हमारे लोग बाहर निकलेंगे, हम लड़ेंगे, हम अदालत जाएंगे। हम बंदूक चलाने वाले नहीं हैं, ग्रेनेड फेंकने वाले नहीं हैं, पथराव करने वाले नहीं हैं, हम चीजों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास करते हैं। 81 वर्षीय अब्दुल्ला ने भावुक होते हुए कहा, वे हमारी हत्या करना चाहते हैं, हम तैयार हैं, मेरा सीना तैयार है, यहां गोली मारिए, मेरे पीठ में नहीं।
उन्होंने संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान का विरोध किया कि वह न तो हिरासत में हैं, न ही गिरफ्तार हुए हैं और अपनी मर्जी से घर में हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया से बात करने के लिए वह दरवाजा तोड़कर बाहर निकले हैं।
Farooq Abdullah, National Conference in Srinagar: Why would I stay inside my house on my own will when my state is being burnt, when my people are being executed in jails? This is not the India I believe in. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/cUD4rgTaer
— ANI (@ANI) August 6, 2019
उमर अब्दुल्ला के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हरिनिवास गेस्ट हाउस में हैं, कोई उनसे मिल नहीं सकता है।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद फारुक अब्दुल्ला का ये पहला सार्वजनिक बयान है। चर्चा थी कि उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर संसद में भी हंगामा मचा कि आखिर वह कहां हैं। लेकिन फारुक ने सामने आकर पूरा मामला साफ कर दिया। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने ये मामला सदन में उठाया।
Supriya Sule, NCP MP says "I sit on seat 462, Farooq Abdullah sits on seat 461. He's elected from J&K, we can't hear him today.This debate will be incomplete if you ask me. HM says,"Farooq Abdullah has neither been detained nor arrested. He's at his home,out of his own free will" pic.twitter.com/Wf5RI1vzVR
— ANI (@ANI) August 6, 2019
अमित शाह का बयान
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कहा- मैं चौथी बार कह रहा हूंं कि फारुक अब्दुल्ला को न तो नजरबंद किया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। अगर वह ठीक नहीं हैं तो डॉक्टर उन्हें अस्पताल ले जाएंगे। सदन को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अगर वह स्वस्थ नहीं होते तो बाहर नहीं आते।Amit Shah in Lok Sabha:I'm saying it for the 4th time, & I've the patience to say it for the 10th time,Farooq Abdullah has neither been detained nor arrested. If he isn't well, doctors will take him to hospital. House shouldn't worry. If he wasn't well, he would not have come out pic.twitter.com/nvgO0stsRs
— ANI (@ANI) August 6, 2019
लोकसभा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सदन में फारुख अब्दुल्ला की अनुपस्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नेशनल कान्फ्रेंस नेता का कहना है कि उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस पर अमित शाह ने कहा कि वह घर से बाहर ही नहीं आना चाहते, उन्हें बाहर नहीं आना तो कनपटी पर गन रखकर बाहर नहीं ला सकते।