{"_id":"5ffcda808ebc3e33f6108dac","slug":"farmers-protest-sonia-gandhi-is-busy-mobilizing-the-opposition-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को लेकर सोनिया गांधी विपक्ष को लामबंद करने में जुटीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों को लेकर सोनिया गांधी विपक्ष को लामबंद करने में जुटीं
Tue, 12 Jan 2021 04:59 AM IST
देव कश्यप
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 12 Jan 2021 04:59 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कृषि बिल के खिलाफ और किसानों के आंदोलन को खुलकर समर्थन देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों को लामबंद करना शुरू कर दिया है। सोनिया विपक्ष के नेताओं से बातचीत कर रही हैं। संसद के बजट सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक भी बुलाई जानी है।
विज्ञापन
कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर घिरी केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने की कोशिश शुरू कर दी है। ताकि संसद के बजट सत्र में सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मजबूती से घेर सकें। कांग्रेस अध्यक्ष खुद और पार्टी के वरिष्ठ नेता विपक्षी दलों के प्रमुखों को टेलीफोन कर रहे हैं। सभी दलों के साथ बातचीत के बाद विपक्ष की संयुक्त बैठक की तारीख तय की जाएगी। बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेतृत्व को लगता है कि सरकार और भाजपा लगातार आंदोलन के पीछे कांग्रेस को बताकर इस पर भ्रम का ठीकरा फोड़ इसे छोटा बताना चाह रही है। जबकि पूरे देश का किसान इस कानून से प्रभावित है। इसलिए विपक्ष को एकजुट करके दबाव बनाना चाहती है। कांग्रेस ने 15 जनवरी को राज्य की राजधानियों में किसानों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन और राजभवनों के घेराव का फैसला लिया है।
विज्ञापन