{"_id":"65d92e5a691d634ce609f816","slug":"farmers-protest-solution-through-dialogue-farmer-leader-rakesh-tikait-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmers Protest: 'बातचीत से सामाधान निकालना चाहिए', आंदोलन के बीच बोले किसान नेता राकेश टिकैत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Farmers Protest: 'बातचीत से सामाधान निकालना चाहिए', आंदोलन के बीच बोले किसान नेता राकेश टिकैत
Sat, 24 Feb 2024 05:16 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:16 AM IST
सार
टिकैत ने आगे कहा 'जंगलों में रहने वाले लोग पर्यावरण की रक्षा करते हैं। बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश तक वन क्षेत्र में आदिवासी जंगल की पूजा करते हैं। कोई भी सेना और किसान आमने-सामने नहीं खड़े हैं।'
विज्ञापन
राकेश टिकैत ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएसपी पर गारंटी और कर्ज माफी सहित तमाम मांगों को लेकर केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए ही समाधान निकलना चाहिए।
विज्ञापन
टिकैत ने आगे कहा 'जंगलों में रहने वाले लोग पर्यावरण की रक्षा करते हैं। बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश तक वन क्षेत्र में आदिवासी जंगल की पूजा करते हैं। कोई भी सेना और किसान आमने-सामने नहीं खड़े हैं। हमारी सेना में भी ऐसे लोग हैं जो किसानी पृष्ठभूमि से आते हैं। बातचीत से समाधान निकलना चाहिए। केंद्र से लगातार बातचीत चल रही है।'
विज्ञापन
तीन सदस्यीय टीम कर रही है किसानों से वार्ता
इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्र ने मंत्रियों की तीन सदस्यीय समिति की स्थापना की है। यह समिति किसानों के साथ बातचीत कर रही है। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर वित्त मंत्री ने कहा, 'केंद्र ने मंत्रियों की तीन सदस्यीय समिति बनाई है और किसानों के साथ चर्चा और बातचीत कर रही है।'
विज्ञापन
सीतारमण ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। पीएम मोदी ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी काम किया है।
छोटे किसानों के लिए भी काम करते हैं पीएम...
वित्त मंत्री ने आगे कहा, 'मैं उन सभी की सूची प्रदान कर सकती हूं जो पीएम मोदी ने किसानों के लिए किया है। उनकी आय बढ़ाने से लेकर छोटे-छोटे खर्चों में सहायता करने तक, पीएम मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए हर कदम उठाया है, वह छोटे किसानों के लिए भी काम करते हैं।'