{"_id":"601d890a348be73cf675d59d","slug":"farmers-protest-rattan-lal-kataria-says-when-all-three-agricultural-laws-were-being-passed-then-rahul-and-sonia-gandhi-were-missing-from-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों कृषि कानून पारित हो रहे थे तो संसद से गायब थे राहुल-सोनिया: कटारिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीनों कृषि कानून पारित हो रहे थे तो संसद से गायब थे राहुल-सोनिया: कटारिया
Fri, 05 Feb 2021 11:36 PM IST
संजीव कुमार झा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:36 PM IST
सार
कांग्रेस के युवराज को विदेश जाते ही ले आते हैं नया शिगूफा
हमारा किसान न तो राष्ट्रद्रोही है और न खालिस्तानी, यह गलत बात है
विज्ञापन
रतन लाल कटारिया
- फोटो : Facebook
विस्तार
जब तीनों कृषि कानून संसद में पारित हो रहे थे तो कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद से नदारद थे। यह बात केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रतन लाल कटारिया ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तब तो मां-बेटे का पता नहीं था, जब तीनों कानून पारित हो गए तो राहुल गांधी पंजाब में ट्रैक्टर पर बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
राष्ट्र्रद्रोही-खालिस्तानी पर भड़के
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने किसानों को देशद्रोही और खालिस्तानी कहने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कोई देश के किसानों को राष्ट्रद्रोही या खालिस्तानी कहे, यह उन्हें मंजूर नहीं है। यह गलत बात है। देश के अन्नदाता लोगों का पेट भरते हैं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर बैठे मिले राहुल गांधी
कटारिया ने कहा कि कांग्रेस के युवराज भी अजीब हैं। जब उन्हें संसद में होना चाहिए, तब गायब मिलते हैं और ढूंढिए तो पता चलता है कि विदेश चले गए हैं। जब राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं तो न जाने किससे मिलते हैं। वहां लौटकर आते हैं तो कोई नया शिगूफा लेकर लौटते हैं। इस बार भी तीनों कृषि कानूनों के संसद में पारित होने के बाद वह पंजाब में ट्रैक्टर पर विरोध करते हुए मिले थे। इस समय वह आंदोलन को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की
रतन लाल कटारिया का कहना है कि कोई कुछ भी कहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं और उनके मन में किसानों की दुर्दशा देखकर गहरी पीड़ा रहती है।