फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Protest : -kisan mahapanchayat today in mumbai farmer to discuss msp law and other issues

Kisan Mahapanchayat: मुंबई के आजाद मैदान में महापंचायत आज, लोकसभा में कल पेश होगा कृषि कानून वापस लेने वाला विधेयक

Sun, 28 Nov 2021 03:04 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई।
एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 28 Nov 2021 03:04 AM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने बातचीत से भागने पर सरकार की निंदा करते हुए कहा, लोकतंत्र में दोनों पक्षों की बात सूनना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार को किसानों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी समस्याओं को सुनकर उचित समाधान निकालना चाहिए।

विज्ञापन
Farmers Protest : -kisan mahapanchayat today in mumbai farmer to discuss msp law and other issues
Kisan Mahapanchayat: - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार सोमवार को संसद के शीत सत्र की शुरुआत पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाला बिल ‘कृषि कानून निरसन विधेयक 2021’ लोकसभा में पेश करेगी। सरकार इसमें कहेगी कि हालांकि किसानों का एक छोटा समूह ही इन कानूनों का विरोध कर रहा है लेकिन समावेशी विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलना समय की मांग है, इसलिए इन तीनों कानूनों को वापस लेने का प्रावधान किया जा रहा है। मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर इस बिल को कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर लोकसभा में पेश करेंगे। भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सदस्यों को व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


मुंबई के आजाद मैदान में महापंचायत आज
मुंबई के आजाद मैदान में किसान व मजदूरों की महापंचायत रविवार को आयोजित होगी। इसमें सौ से अधिक संगठन शामिल होंगे और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता महापंचायत को संबोधित करेंगे। 28 नवंबर को महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि होती है।
विज्ञापन


लोकतंत्र में बातचीत अहम सरकार इससे भाग रही
संयुक्त किसान मोर्चा ने बातचीत से भागने पर सरकार की निंदा करते हुए कहा, लोकतंत्र में दोनों पक्षों की बात सूनना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार को किसानों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी समस्याओं को सुनकर उचित समाधान निकालना चाहिए। लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने किया केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत
भोजन के अधिकार को लेकर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत माइकल फाकरी ने कृषि कानूनों को वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। साथ ही सरकार से आंदोलन के दौरान मरने वालों की मौत के लिए जिम्मेदारी तय करने की भी अपील की है।


संसदीय समिति की बैठक टली, किसानों की आय दोगुनी करने पर होनी थी चर्चा
कृषि संबंधी स्थायी संसदीय समिति की बैठक कोरम के अभाव में शुक्रवार को स्थगित कर दी गई। बैठक में 29 में से केवल छह सदस्य ही बैठक के लिए उपस्थित हुए। बैठकमें ‘किसानों की आय दोगुनी करने’ के बारे में चर्चा की जानी थी। बैठक में समिति अध्यक्ष पर्वतगौड़ा के अलावा प्रताप सिंह बाजवा, बीबी पाटिल, अबू ताहर खान, कैलाश सैनी, रामनाथ ठाकुर शामिल हुए। समिति के एक सदस्य कहा कि यह वाकई परेशान करने वाला है कि किसानों की आय दोगुनी करने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कोरम के अभाव में बैठक नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed