फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Protest: farmers will go for talks with the central government on January 22

22 जनवरी को केंद्र सरकार के साथ बातचीत के लिए जाएंगे किसान, रखेंगे अपनी बात

Thu, 21 Jan 2021 01:14 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 21 Jan 2021 01:14 PM IST
सार

  • एमएसपी पर खरीद और सहमति बनने तक तीनों कानून निलंबित रखने की गारंटी दे तो मान सकते हैं किसान
  • उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख किसान संगठन के नेता का दावा
  • आज देर शाम तक लेंगे अगली रणनीति पर फैसला
  • दिल्ली की सीमाओं पर भी तेज हुईं गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां

विज्ञापन
Farmers Protest: farmers will go for talks with the central government on January 22
विज्ञान भवन से बाहर निकलते किसान नेता - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

सिंघु, टिकरी, गाजीपुर बॉर्डर पर 26 जनवरी के समारोह को लेकर तैयारियां हो गई हैं। किसान संगठन तिरंगे झंडे के साथ ट्रैक्टर मार्च करने की रणनीति को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं। पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों से ट्रैक्टर दिल्ली के निकल पड़े हैं। लुधियाना, अमृतसर, मोंगा, होशियारपुर, गुरुदासपुर से जुड़े कुछ किसान परिवारों ने बड़ी संख्या में तिरंगा झंडा दिल्ली बॉर्डर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन


इस बीच उत्तर प्रदेश के एक बड़े किसान संगठन के नेता अमर उजाला से बातचीत में कहा कि 22 जनवरी को केन्द्र सरकार एमएसपी पर खरीद की गारंटी दे और जब तक सहमति न बन जाए, तब तक तीनों कानूनों को निलंबित रखने का भरोसा दे तो बात बन सकती है।
विज्ञापन


सूत्र का कहना है कि यह उनका निजी विचार है। वह इस विचार को किसान नेताओं के सामने चर्चा के दौरान रखेंगे। हालांकि अभी वह यह दावा नहीं कर सकते कि राष्ट्रीय स्तर पर किसान नेता इसे मंजूरी देंगे या नहीं। किसान नेता का कहना है कि 22 जनवरी को किसान संगठन सरकार के साथ बातचीत करने जाएंगे। अगली वार्ता भी होगी। किसान बातचीत से पीछे हटने वाले नहीं हैं, लेकिन बातचीत का ठोस समाधान निकलना चाहिए। दिखावे की बातचीत का कोई अर्थ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार किसान हितों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की नाक में दम कर चुके नेता का कहना है कि उन्हें यह बीच का रास्ता समझ में आ रहा है। सरकार को चाहिए कि वह इसके साथ किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के प्रति सहानुभूति दिखाए और उन्हें मुआवजा देने की घोषणा करे। सूत्र का कहना है कि पूरा मामला केवल सरकार के अड़िय़ल रुख के कारण बिगड़ता चला गया।

कुछ किसान नेताओं ने आपसी बातचीत में इस तरह के प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। उनका कहना था कि सरकार को भी अपनी जिद छोड़ऩी पड़ेगी और किसान संगठन भी किसान हित को देखकर इस पर विचार कर सकते हैं।


किसान मामलों के जानकार चौधरी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार एमएसपी पर खरीद की गारंटी दे, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों पर सही तरीके से अमल करने भरोसा दिलाए तथा आम सहमति बनने तक तीनों कानूनों को निलंबित रखने का प्रस्ताव दे तो किसानों के हित में बुरा नहीं है। चौधरी कहते हैं कि केन्द्र सरकार को यह घोषणा पहले ही कर देनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed