फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Protest: Farmer organization adamant on tractor rally

किसान आंदोलनः सरकार का प्रस्ताव नामंजूर, ट्रैक्टर रैली पर कायम

Fri, 22 Jan 2021 02:04 AM IST
Amit Mandal हरि वर्मा, नई दिल्ली
हरि वर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 22 Jan 2021 02:04 AM IST
सार

  • 11 वें दौर की वार्ता में संयुक्त किसान मोर्चा सरकार को देगा दो टूक जवाब
  • तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी से कम मंजूर नहीं
  • सरकार के प्रस्ताव को संयुक्त मोर्चा और पंजाब के 32 किसान संगठनों ने किया खारिज

विज्ञापन
Farmers Protest: Farmer organization adamant on tractor rally
किसानों का आंदोलन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सरकार से मिले नए प्रस्तावों को संयुक्त किसान मोर्चा ने सिरे से खारिज कर दिया। सरकार से 11 वें दौर की वार्ता से पहले बृहस्पतिवार को आंदोलनकारी किसान संगठनों की दो दौर में दिन भर मैराथन बैठक चली। दसवें दौर की वार्ता में सरकार से मिले नए सकारात्मक प्रस्तावों को पहले पंजाब के किसान संगठनों और बाद में संयुक्त किसान मोर्चा ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा की आमसभा ने सरकार की ओर से मिले डेढ़ साल तक तीनों कृषि कानूनों के अमल पर रोक और नई कमेटी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। संयुक्त किसान मोर्चा ने दोहराया कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनत्तम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी से कम कुछ भी मंजूर नहीं। किसान नेता डॉ. दर्शन पाल ने बताया कि आंदोलन में शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले दोपहर तक चली बैठक में पंजाब के सभी 32 किसान संगठनों ने सरकार के नए प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया था। पंजाब के किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के अमल पर डेढ़ साल की रोक और कमेटी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। शुक्रवार को होने वाली वार्ता में सरकार को इस फैसले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली पर कायम
संयुक्त किसान मोर्चा 26 जनवरी को हर हाल में दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने पर अड़ा है। दिल्ली पुलिस ने केएमपी और फेरिफेरल एक्सप्रेस वे का विकल्प दिया, जिसे किसान नेताओं ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। अब 22 जनवरी को सरकार से वार्ता के बाद किसान संगठनों की दिल्ली पुलिस से ट्रैक्टर रैली के रोडमैप पर बैठक प्रस्तावित है। कई राज्यों में 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। 23 को नेताजी जयंती पर आजाद हिंद किसान दिवस मनाया जाएगा।


सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से 10 किसान संगठन मिले
उधर, सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के सामने बृहस्पतिवार को कृषि कानूनों के समर्थक दस किसान संगठन पहुंचे। कानूनों को रद्द करने के बजाय बदलाव की मांग रखी। इस कमेटी के सामने आंदोलनकारी किसान संगठनों ने पहले से ही शामिल न होने का एलान कर रखा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed