फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers organisations are planning to organise farmers rallies in Bhubaneswar and Kolkata in first week of March

किसान संगठन अब करेंगे राज्यों की ओर रुख, बड़ी रैलियां कर जुटाएंगे जन समर्थन

Thu, 25 Feb 2021 03:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 25 Feb 2021 03:51 PM IST
सार

आने वाले दिनों में भुवनेश्वर और कोलकाता में रैलियां होने जा रही हैं। मार्च के पहले सप्ताह में ही दोनों जगह रैलियों का आयोजन होगा...

विज्ञापन
Farmers organisations are planning to organise farmers rallies in Bhubaneswar and Kolkata in first week of March
Rakesh Tikait - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

किसान महापंचायत के बाद अब किसान संगठन देशव्यापी आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में किसान संगठन के बड़े नेता हर राज्यों में एक बड़ी किसान रैली का आयोजन करेंगे। क्षेत्रीय किसान संगठन इन रैलियों की तैयारियों में लग गए हैं। इन रैलियों के लिए किसानों को एकत्र करने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


किसान नेता हन्नान मौला ने अमर उजाला को बताया कि महापंचायत के बाद ये फैसला लिया गया है कि सभी किसान नेता अब राज्यों में बड़ी रैली करने की तैयारी करेंगे। इन रैलियों की तैयारियों की जिम्मेदारी स्थानीय किसान संगठनों को दी गई है। कौन सा किसान नेता किस राज्य में बड़ी रैली में जाएगा, ये हम सभी किसान संगठन के नेता बैठक कर फैसला करेंगे। वहीं कई रैलियों में सभी किसान नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में अभी रैलियां चल भी रही हैं। दूसरे राज्यों में भी हम फोकस कर रहे हैं। इसलिए आने वाले दिनों में भुवनेश्वर और कोलकाता में रैलियां होने जा रही हैं। मार्च के पहले सप्ताह में ही दोनों जगह रैलियों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन के पूरे तीन माह होने पर 26 फरवरी को युवा किसान दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी प्रदर्शन स्थल पर मंच युवा नेता संभालेंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में युवा दिल्ली के बॉर्डर पर जुट रहे हैं। गुरु रविदास जयंती और शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर 27 फरवरी को 'मजदूर-किसान एकता दिवस' मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed