फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers of the country will also be able to do their business along with agriculture

खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन

Tue, 14 Jul 2020 09:09 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 14 Jul 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers of the country will also be able to do their business along with agriculture
कृषि - फोटो : पीटीआई

अब भारत के किसान भी विदेशों की तर्ज पर व्यापारी भी बनेंगे। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार किसान उत्पादक संगठनों का गठन करके किसानों को आत्मनिर्भर बनने के लिए 15 लाख रुपये का एक मुश्त कर्ज देकर अपना व्यापार करने के अवसर उपलब्ध कराएगी। इसके लिए सरकार ने 4,496 करोड़ का प्रावधान किया। कृषि सेक्टर का आत्मनिर्भर बनाने और कृषक को उसकी उपज का अधिकतम मूल्य दिलाने के साथ उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की इस योजना में पहले चरण में 10 हजार कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके तहत किसानों को अपने संगठन को कंपनी एक्ट के तहत पंजीकृत कराकर केंद्र से सहायता की गुहार कर सकेगा। इसमें केंद्र सरकार इन समूहों को आर्थिक सहायता देगी। एक समूह में कम से कम 11 किसान हो सकते हैं। इस योजना में छोटे और सीमांत किसानों को वरीयता दी जाएगी। जिससे की उनकी खेती में सुधार के साथ उनकी आर्थिक स्थितियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन


किसान संगठन को रजिस्ट्रेशन के बाद उसके काम को देखकर सरकार तीन साल में 15 लाख रुपये की सहायता सालाना 5 लाख रुपये के तौर पर करेगी। इसमें मैदान क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों की अधिकतम संख्या 300 और पहाड़ी क्षेत्र के लिए यह आंकड़ा सौ किसान अधिकतम रखा गया है। किसानों के काम का आकलन करके नाबार्ड कंस्ल्टेंसी सर्विस संगठन काम देखकर मूल्यांकन करेगी। इसके बाद कंपनी को रेटिंग दी जाएगी। जिसके आधार पर किसान को बाजार में अपनी साख बनाने में सहायता मिलेगी। इससे किसानों को अपनी फसल के देश में भर में उचित कीमत पर कहीं भी बेचने का अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed