{"_id":"5c3a34c3bdec227327041a26","slug":"farmers-of-bhiwandi-ready-to-give-their-land-for-bullet-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जमीन देने को तैयार हुए भिवंडी के किसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जमीन देने को तैयार हुए भिवंडी के किसान
Sun, 13 Jan 2019 12:11 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:11 AM IST
सार
- मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन
- करीब एक साल से लटका था जमीन अधिग्रहण का मामला
- 61 हेक्टेयर जमीन देने को तैयार हुए किसान
- अब मोदी के सपनों की रेल को मिलेगी गति
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना को गति मिलने वाली है। ठाणे जिले के भिवंडी में करीब एक साल से लटके जमीन अधिग्रहण का मामला सुलझ गया है। भिवंडी के किसान अपनी 61 हेक्टेयर जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं। ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने कई महीनों की मशक्कत के बाद आखिरकार किसानों को मना लिया है।
विज्ञापन
भिवंडी तालुका में बुलेट ट्रेन के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला एक साल से लटका हुआ था। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाने वाली बुलेट ट्रेन रेलवे लाईन के साथ ही डिपो के लिए भी जमीन अधिगृहीत की जानी है। बुलेट ट्रेन परियोजना से भिवंडी में 10 गांव के किसानों की जमीन प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
इन 10 गांव के किसानों की 27 हेक्टेयर जमीन रेलवे लाइन के लिए और बाकी जमीन डिपो के लिए अधिगृहीत की जानी है। राजस्व विभाग के अधिकारी ने मई महीने में ही भिवंडी में जमीन अधिग्रहण के लिए पैमाईश शुरू की थी लेकिन, मनसे के कार्यकर्ताओं ने जबरन रुकवा दिया था। किसान भी जमीन अधिग्रहण के खिलाफ थे।
विज्ञापन
किसानों के विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने किसानों से बातचीत के लिए भिवंडी जिले के प्रांत अधिकारी डॉ मोहन नलंदकर को जिम्मेदारी सौंपी थी। नलंदकर ने किसानों से कई दौर की वार्ता की। किसान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में किसानों ने कुछ शर्तों के साथ अपनी जमीन देने की हामी भर दी है।