फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers movement is more political VK Singh

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह बोले, किसान आंदोलन राजनीतिक अधिक

Sun, 20 Dec 2020 08:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 20 Dec 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers movement is more political  VK Singh
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह - फोटो : amar ujala

नए कृषि कानून को लेकर देश भर के किसान संगठन राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने रविवार को कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का प्रदर्शन ‘राजनीतिक अधिक’ है। इसके साथ ही उन्होंने कृषकों का कल्याण सुनिश्चित करने की राजग सरकार की मंशा पर बल दिया।

विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद से पूर्व यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि पिछले छह महीने में जो कुछ किया गया है, उनसे वास्तविक किसान बहुत खुश हैं। उन्होंने यह कहते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एवं अन्य मुद्दों से जुड़े डर को दूर करने का प्रयास किया कि एमएसपी व्यवस्था जारी रहेगी। साथ ही ठेके पर खेती से किसानों का ही फायदा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक किसान मुद्दे की बात है तो ढेरों गलत धारणाएं फैलायी जा रही हैं। पूरे भारत में ज्यादातर किसान खुश हैं, पिछले छह महीने में जो कुछ किया गया है, उनसे असली किसान बहुत खुश हैं। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि फायदा किसानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्तमान आंदोलन किसानों के बजाय राजनीतिक ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने यहां किसान सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने लिखा, ‘‘ यहां लोगों के साथ संवाद के बाद कोई भी अनुभव कर सकता है कि किसान नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून 2020 से रोमांचित हैं। वे महसूस करते है कि ये ऐतिहासिक सुधार लंबे समये से लंबित थे।''


उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपनी ऐतिहासिक अक्षमता को छिपाने के लिए किसानों को गुमराह करने की जिद पर अड़े हैं। बता दें कि बड़ी संख्या में किसान हालिया तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनमें से ज्यादातर किसान पंजाब और हरियाणा के हैं। सरकार के साथ पांच दौर की वार्ता के बाद भी गतिरोध दूर नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed