फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers income decreasing goverment blame environmental changes

बढ़ने के बजाय घटी किसानों की आमदनी, चेहरा बचाने के लिए सरकार ने बनाया जलवायु परिवर्तन को ढाल 

Mon, 29 Jan 2018 09:53 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers income decreasing goverment blame environmental changes

वित्त मंत्री अरुण जेटली के जरिये लोकसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण ने देश की अर्थव्यवस्था को बेशक खुशनूमा करार दिया है। मगर आमदनी बढ़ने की उम्मीद पाल रहे किसानों के लिए अभी अच्छे दिन नहीं हैं। 

विज्ञापन


वर्ष 2017-18 के आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि उत्पादन में वृद्धि के बावजूद अनेक फसलों में किसानों की आमदनी में गिरावट हुई है। 
विज्ञापन


सरकार ने इसके लिए जलवायु परिवर्तन को ढाल बनाया है। और भविष्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने, खेती का रकबा कम करने और कृषि क्षेत्र से किसानों को बाहर निकालने के प्रयासों पर जोर देने का सुझाव पेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादन में वृद्धि होने के बावजूद अनेक फसलों में किसानों की आमदनी में गिरावट की बात स्वीकारते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि बाजार में उत्पाद की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य के नीचे चली गईं हैं। बावजूद उसके उन्होंने उत्पादन बढ़ाने की वकालत की है।

किसानों की घटती आमदनी के लिए जलवायु परिवर्तन दोषी 

Farmers income decreasing goverment blame environmental changes

किसानों की घटती आमदनी के लिए जलवायु परिवर्तन को मुख्य वजह बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि अब भारतीय कृषि पर जलवायु के प्रभाव का विशलेषण करने का समय आ गया है। 

जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप कृषि से होने वाली वार्षिक आमदनी में औसतन 15 से 18 प्रतिशत की कमी और असिंचित क्षेत्रों में 20 से 25 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। उन्होंने अनाज केंद्रीत खेती की समीक्षा की वकालत भी की है। 

दरअसल सरकार की मजबूरी यह है कि तमाम दुर्दशा के बावजूद देश की जीडीपी में कृषि का योगदान 16 प्रतिशत है, तो रोजगार प्रदान करने के मामले में इसका योगदान 49 प्रतिशत है। 

सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि कृषि के खराब निष्पादन के कारण मुद्रास्फीति, किसानों पर दबाव, उथल-पुथल तथा बड़े पैमाने पर राजनीतिक और सामाजिक हडकंप के हालात पैदा हो सकते हैं। बावजूद उसके सरकार ने कृषि क्षेत्र को संकट से उबारने के लिए कुछ खास प्रयासों का जिक्र आर्थिक सर्वेक्षण में नहीं किया है। 

बल्कि जलवायु परिवर्तन पर सरकार के दावे उल्टे पड़ते दिख रहे हैं। खेती का रिकॉर्ड उत्पादन यह जाहिर करता है कि जलवायु परिवर्तन का कृषि पर असर नहीं है। अगर कृषि पर इसका असर होता तो इससे उत्पादन प्रभावित होता।

सरकार ने खुद उत्पादन में वृद्धि की बात स्वीकारी है। यानि की किसानों ने पहले से ज्यादा अनाज पैदा किया है। मगर उनकी आमदनी पहले से भी कम रही है। किसानों की आमदनी गिरने और जलवायु परिवर्तन को वजह बताने के सरकार के कदम पर देश के जाने-माने कृषि अर्थशास्त्री देवेंद्र शर्मा ने भी चिंता जताई है। 

सरकार कृषि के असल मुद्दों से अपना ध्यान भटका रही

Farmers income decreasing goverment blame environmental changes

जलवायु परिवर्तन से खेती को नुकसान की बात मुद्दे से ध्यान भटकाने की कवायद
अमर उजाला से बातचीत में कृषि अर्थशास्त्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से खेती को नुकसान की बात कर सरकार कृषि के असल मुद्दों से अपना ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का कृषि पर कोई असर नहीं है। 

अनाज का रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन करते हुए किसानों ने 3.30 लाख टन अनाज का उत्पादन किया है। शर्मा के अनुसार किसानों की दुर्दशा की मुख्य वजह उन्हें उत्पाद की वाजिब कीमत न मिलना है। 

किसानों को उनके उत्पाद का लाभकारी मूल्य देने के बजाय सरकार अन्य मुद्दों की ओर ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण सरीखे कदमों की चर्चा कर सरकार उन्हीं कदमों पर आगे बढ़ रही है जिसके वजह से देश की खेती और किसानी चौपट हुई है। सरकार सिद्धातों और विदेशी सुझावों पर ही आगे बढ़ रही है। शहरीकरण के बजाय सरकार को खेती को मुनाफे का सौदा बनाना चाहिए। ताकि शहरों से पलायन गांव की तरफ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed