फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers get 60 days more to repay crop loans

नोटबंदीः किसानों की सरकार ने कर्ज अदायगी की सीमा 60 दिन और बढ़ाई

Wed, 21 Dec 2016 07:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 07:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers get 60 days more to repay crop loans

नोटबंदी की मार झेल रहे किसानों को केंद्र सरकार ने ऋण अदायगी की सीमा में 60 दिन का ग्रेस देकर राहत का मरहम लगाया है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा है कि ऋण भुगतान के लिए किसानों को कुछ समय की दरकार महसूस हो रही थी। उनके कठिनाईयों को देखते हुए सरकार ने बकाया ऋण भुगतान की समय सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सरकार ने किसानों को बकाया ऋण का भुगतान करने के लिए 60 दिन का ग्रेस देने का निर्णय लिया है। सरकार ने कहा है कि 21 नवंबर के आरबीआई के परिपत्र के आधार पर ऐसे किसानों को 60 दिन की ग्रेस अवधि देने का निर्णय लिया है जिनका फसल ऋण 1 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच देय है। यदि ऐसे किसान भुगतान की तारीख से 60 दिनों के भीतर अपना बकाया ऋण चुका देते हैं, तो वे वर्ष 2016-17 में शीघ्र ऋण अदायगी प्रोत्साहन हेतु जारी योजना के भी पात्र होंगे।
विज्ञापन


दरअसल इस योजना के तहत किसानों के 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष की ब्याज दर के बजाय एक वर्ष की अधिकतम अवधि के लिए 3 प्रतिशत पर ऋण मिलता है। इसके अलावा शीघ्र ऋण भुगतान करने वाले किसानों को 4 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लघु आवधिक ऋण की भी व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed