फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer would resume Protest

पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने की पंचायत, फिर शुरू होगा धरना

Fri, 16 Sep 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खंदौली (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला, खंदौली (आगरा) Updated Fri, 16 Sep 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer would resume Protest
- फोटो : amarujala

यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के समीप भूमि अधिग्रहण किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहे धरनास्थल पर बुधवार शाम रालोद महासचिव जयंत चौधरी की सभा के बाद भूख हड़ताल पर बैठे किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज और धरना खत्म कराने के विरोध में गुरुवार शाम गांव पैंतखेड़ा में किसानों की पंचायत हुई। इसमें फिर से धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

 
गुरुवार को खंदौली के ग्राम पैंतखेड़ा में किसानों की पंचायत हुई। इसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। सादाबाद के पूर्व विधायक डाक्टर अनिल चौधरी ने कहा की जेपी और प्रशासन किसानों को कमजोर नहीं समझे। जरूरत पड़ने पर रालोद किसानों के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगाएगा।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री नरायन सिंह सुमन ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है। किसान संघर्ष समिति के रामवीर सिंह, महेश फौजी और हरीचंद ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले थाना इंचार्ज को तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उसी स्थान पर किसान अपनी मांगों को लेकर फिर से धरना देंगे। भाजपा नेता रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की लड़ाई में भाजपा उनके साथ है। पंचायत में किसान नेता ब्रजेश चाहर, मालती चौधरी, संजय फैजदार, कप्तान सिंह चाहर, ओमप्रकाश, ब्रज वल्लभ वर्मा, डाक्टर नेत्रपाल सिंह, अरविंद मथुरिया, मानवेन्द्र जूरैल आदि मौजूद थे।

बैकफुट पर आई पुलिस, अनशनकारियों को छोड़ा

Farmer would resume Protest
खंदौली। धरने पर बैठे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दो अनशनकारियों रामजी उपाध्याय और दरोगा सिंह को हिरासत में लिया था। गुरुवार को भाजपाई पुलिस के खिलाफ मैदान में आ गए। इस पर पुलिस ने दोनों अनशनकारियों को एत्माददौला थाने से छोड़ दिया।

पंचायत में किसान और नेताओं में हुई नोकझोंक
पैंतखेड़ा में किसानों की पंचायत के दौरान भूख हड़ताल पर बैठने वाले किसान भोलाराम ने कहा कि रालोद ने धरने पर बैठे किसानों के लिए कुछ नहीं किया। इस पर पूर्व मंत्री नरायन सिंह सुमन की उनसे नोकझोंक हो गई। बाद में भोलाराम ने माफी मांगी तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed