फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farmer son beg to afford bribe for officer

पिता की मौत का मुआवजा लेेने के लिए इकट्ठी कर रहा है रिश्वत की रकम

Sun, 28 Aug 2016 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
farmer son beg to afford bribe for officer
तमिलनाडु में एक मृत किसान का 15 वर्षीय बेटा अधिकारी को रिश्वत देने के लिए बैनर लगाकर पैसे मांग रहा है। विल्लुपुरम जिले के एम कुन्नाठूर गांव के 45 वर्षीय किसान कोलांजी की पिछले साल मौत हो गई थी। किसान कोलांजी की मौत के बाद सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत उनके परिवार को12,500 रुपए मुआवजे के तौर पर मिलने थे। डेढ़ साल के इंतेजार के बाद जब किसान का बेटा अजीत गांव के प्रशासनिक अधिकारी के पास 12,500 रुपए का चेक लेने गया तो अधिकारी ने मुआवेज का चेक जारी करने के लिए कथित तौर पर 3,000 रुपए की रिश्वत मांगी की।
विज्ञापन


जब अजीत रिश्वत देने के लिए पैसे इकट्ठा करने में नाकाम रहा तो उसने बैनर लगाकर और बसों में पैसे मांगकर रिश्वत देने के लिए पैसा इकट्ठा करना शुरू कर दिया। अजीत की रिश्वत के लिए पैसा इक्ट्ठा करने की वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन

कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं

farmer son beg to afford bribe for officer
बैनर पर तमिल में लिखा है पिता के अंतिम संस्कार को लिया कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं है।12,500 रुपए के मुआवजे का चेक देने के लिए गांव का प्रशासनिक अधिकारी 3,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

इस घटना से हड़बड़ाये जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। राजस्व विभाग के अधिकारी सेंथामाराई ने आरोपी अधिकारी वीएओ सुब्रमण्यन को जांच पूरी होने तक पद से हट दिया है।

सेंथामाराई ने एनडीटीवी को बताया,'आरोपी अधिकारी ने रिश्वत मांगने के आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा,'चेक कोलांजी की पत्नी के नाम पर था इसलिए उनके बेटे अजीत को यह चेक नहीं दिया जा सकता था क्योंकि वह अभी नाबालिग है। हम मुंबई में उसकी मां के बैंक अकाउंट में सोमवार को सीधे पैसे ट्रांस्फर करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed