फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer Protest against farmer bill 2020 Government will introduce new formula on MSP in front of farmers

किसानों के सामने एमएसपी पर नया फार्मूला पेश करेगी सरकार, कल होगी बातचीत

Tue, 29 Dec 2020 05:40 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Dec 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer Protest against farmer bill 2020 Government will introduce new formula on MSP in front of farmers
आंदोलन कर रहे किसान - फोटो : अमर उजाला

किसानों के करीब एक महीने से जारी गतिरोध खत्म करने और अन्नदाताओं की शंकाएं दूर करने के लिए सरकार बुधवार को होने वाली बातचीत में एमएसपी पर नया फार्मूला पेश करेगी। गृहमंत्री अमित शाह ने किसानों से बात करने वाले तीनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ सोमवार को वार्ता की रणनीति तैयार की है। दरअसल, सरकार किसानों के साथ होने वाली वार्ता को जाया होने नहीं देना चाहती।

विज्ञापन


सरकार जानती है कि किसान संगठन तीनों कानूनों की वापसी और एमएसपी को कानूनी बनाने संबंधी मांग पर गतिरोध को जारी रखेंगे। ऐसे में किसान संगठनों की इस रणनीति के जवाब में सरकार एमएसपी को लेकर नया फार्मूला किसानों के सामने रखेगी। इसमें सरकार कहेगी कि वह एमएसपी व्यवस्था के तहत सरकारी खरीद को भविष्य में जारी रखने के लिए लिखित गारंटी देने के लिए तैयार है, लेकिन इसे कानून का अंग नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन



सरकार किसान संगठनों से पूछेगी कि एमएसपी को जारी रखने का संदेश देने के लिए सरकार और क्या कर सकती है? इसके अलावा सरकार यह भी कहेगी कि कानून के लागू होने के बाद जिन प्रावधानों के कारण किसानों को मुश्किलें आएंगी उनमें भविष्य में बातचीत के बाद बदलाव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर मैराथन बैठक, इसलिए एक दिन बाद वार्ता
सरकार पूरी रणनीति के साथ वार्ता के मैदान में उतरना चाहती है। यही कारण है कि समय एक दिन आगे बढ़ाया गया है। वार्ता पर सरकार की रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बीच मैराथन बैठक हुई। मंगलवार को भी वार्ता की तैयारी के संदर्भ में इसी तरह की उच्च स्तरीय बैठक होगी। सरकार चाहती है कि इस बैठक का कोई सकारात्मक नतीजा निकले।

कानून के समर्थन में जारी रहेगा अभियान
किसान संगठनों से बातचीत पर सहमति के बावजूद सरकार और भाजपा कृषि कानूनों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी अभियान जारी रखेगी। इस क्रम में सोमवार को पीएम मोदी ने सौंवीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाते हुए कृषि कानूनों के लाभ गिनाए। उन्होंने कहा, किसान के हित में कृषि क्षेत्र में सुधार की व्यापक जरूरत है।


तीन नए कृषि कानून इसी दिशा में की गई ठोस पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए सरकार की नीयत साफ है और नीति स्पष्ट है। गौरतलब है कि पीएम ने इससे पहले शनिवार को नौ करोड़ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि योजना की पहली किश्त जारी की। इससे पहले मध्यप्रदेश के किसानों के खातों में फसल हानि संबंधी मुआवजे की रकम डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed