फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer of Karnataka made a tree climbing bike

कर्नाटक के किसान ने बनाई पेड़ पर चढ़ने वाली बाइक, 80 की स्पीड से पेड़ पर चढ़ने का दावा

Tue, 18 Jun 2019 04:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Tue, 18 Jun 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer of Karnataka made a tree climbing bike
बाइक बनाने वाला किसान - फोटो : ANI

नारियल और सुपारी के पेड़ों पर चढ़ना शुरू से मुश्किल काम रहा है, क्योंकि ये पेड़ सीधे और चिकने होते हैं। इस कारण किसान इनकी खेती से भी कतराते हैं। लेकिन अब इन पेड़ों पर चढ़ना आसान हो गया है। कर्नाटक के मंगलूरू में रहने वाले किसान गणपति भट्ट ने इन पेड़ों पर चढ़ने वाली खास बाइक तैयार की है। 

विज्ञापन


इसका वजन 28 किलो है। दावा है कि बाइक 60 से 80 किमी की गति से पेड़ों पर चढ़ सकती है। औसतन एक लीटर पेट्रोल में इस बाइक से 80 पेड़ पर चढ़ा जा सकता है। खास बात है कि यह 80 किलो वजन लेकर ऊपर चढ़ सकती है। दरअसल, बरसात के दिनों में सुपारी और नारियल के पेड़ों में कीड़े लगने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में पेड़ों पर कीटनाशक का छिड़काव करना पड़ता है। 
विज्ञापन


कीटनाशक लेकर इन लंबे पेड़ों पर चढ़ना जटिल और बहुत मेहनत का काम होता है। ऐसे में इन पेड़ों के प्रति किसान उदासीन हो रहे थे। जिसे किसान गणपति ने एक चुनौती के रूप में लिया। फिर उन्होंने इस मशीन को बना डाला। इस बाइक पर बैठकर महज 30 सेकंड में सीधे पेड़ पर पहुंचा जा सकता है। इसके बाद आसानी से कीटनाशकों का छिड़काव कर सकते हैं। अभी तक किसानों को पेड़ पर चढ़ने में करीब 10 मिनट लगते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणपति बताते हैं कि यह बाइक काफी उपयोगी है। इस बाइक की खूब डिमांड है। जैसे-जैसे किसानों को इस मशीन की जानकारी मिल रही है। वे मुझसे संपर्क कर इसे खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, किसान राजाराम ने कहा- मैं इस बाइक उपयोग कर रहा हूं। इससे मैं काफी खुश हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed