फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmer leader Rakesh Tikait will meet Olympic award winners on August 12

राकेश टिकैत 12 अगस्त को ओलंपिक पदक विजेताओं से करेंगे मुलाकात, आंदोलन के लिए जनसमर्थन जुटाने की कोशिश

Mon, 09 Aug 2021 07:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 09 Aug 2021 07:29 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के नेता धर्मेन्द्र मालिक ने बताया कि ओलंपिक विजेता बजरंग पूनिया पहले भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन देते रहे हैं। राकेश टिकैत नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया के गांव भी जायेंगे...

विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait will meet Olympic award winners on August 12
राकेश टिकैत - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

किसान नेता राकेश टिकैत आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले किसान आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए जोर-शोर से कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे 12 अगस्त को ओलंपिक विजेताओं के गांव पहुंचेंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोगों के जुड़ने की अपील भी करेंगे।

विज्ञापन


ओलंपिक विजेता बजरंग पूनिया पहले भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन देते रहे हैं। राकेश टिकैत नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया के गांव भी जायेंगे। भारतीय किसान यूनियन के नेता धर्मेन्द्र मालिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किसानों को जागरूक बनाने की कोशिश लगातार जारी है।
विज्ञापन


इसके लिए राकेश टिकैत लगातार विभिन्न राज्यों में प्रवास कर किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। वे 11 अगस्त को उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश और 12 अगस्त को हरियाणा पहुंचेंगे। पांच सितंबर को संयुक्त मोर्चा की महापंचायत है। इस महापंचायत में भारी संख्या में किसानों से जुड़ने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed