{"_id":"5ff2ef0526dd2728101d31d5","slug":"farmer-committed-suicide-in-mahisagar-for-delay-in-getting-financial-help-for-the-construction-of-the-house-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में किसान ने फोन कर कहा- साहब मेरा काम नहीं हो रहा, फिर कर ली खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में किसान ने फोन कर कहा- साहब मेरा काम नहीं हो रहा, फिर कर ली खुदकुशी
Mon, 04 Jan 2021 04:03 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, महिसागर
पीटीआई, महिसागर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 04 Jan 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के महिसागर जिले में 70 वर्षीय एक किसान ने एक सरकारी योजना के तहत आवंटित मकान के निर्माण के लिए धन जारी होने में देरी पर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिसागर के वंदरवेड गांव के रहने वाले बलवंतसिंह चरण ने शनिवार शाम को बाकोर तालुका पंचायत के कार्यालय की दूसरी मंजिल में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
बाकोर तालुका थाने के उप-निरीक्षक एम बी वाच्छानी ने कहा कि दफ्तर में तीन-चार कर्मचारी थे, लेकिन जहां चरण ने फांसी लगाई, उस कमरे में कोई नहीं था। अधिकारी के अनुसार किसान ने यह कदम उठाने से पहले आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया और कहा कि उसका काम नहीं हो रहा, इसलिए वह अपनी जान देने जा रहा है। हालांकि उसने फोन पर काम के बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि खुदकुशी का वास्तविक कारण क्या है यह पता लगाने के लिए हम जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि किसान एक सरकारी आवासीय योजना के तहत जारी धन नहीं मिलने से निराश था। उसका आवदेन मंजूर हो चुका था। अन्य जानकारियों के लिए हम रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और बाकोर तालुका पुलिस थाने में हादसे में मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।