फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farm loan waiver is bad news for economy as farmers start skipping repayments

किसानों की कर्जमाफी से मध्यप्रदेश में बढ़ा 24 प्रतिशत एनपीए

Fri, 21 Dec 2018 08:53 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 21 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
farm loan waiver is bad news for economy as farmers start skipping repayments
प्रतीकात्मक तस्वीर

कांग्रेस ने तीन राज्यों में जीत हासिल करने के बाद सबसे पहला काम जो किया वो था किसानों की कर्जमाफी। लेकिन कर्जमाफी बैंक और किसानों के लिए एक बुरी खबर है। यह उन्हें त्वरित राहत तो दे सकती है मगर इससे किसान ऋण का भुगतान करना बंद कर देते हैं। जिससे बैंक का वित्तिय प्रबंधन प्रभावित होता है। वहीं दूसरी तरफ बैंक नया कर्ज देने के मामले में तब तक धीमे हो जाते हैं जब तक राज्य सरकार लिखित राशि की प्रतिपूर्ति नहीं करती। जो अमूमन कई सालों बाद होता है।

विज्ञापन


इसके कारण किसानों की क्रेडिट सप्लाई धीमी हो जाती है। जिसकी वजह से कई किसानों को बैंक के बाहर दूसरे स्रोतों से कर्ज लेने पर मजबूर होना पड़ता है। ताजा आंकड़े दिखाते हैं कि मध्यप्रदेश में पिछले तीन सालों 2014-15 से लेकर जून 2018 तक एनपीए बढ़कर दोगुने 10.6 प्रतिशत हो गए हैं। राज्य स्तरीय बैंकरों की समिति के अनुसार केवल एक साल की अवधि में राज्य के कृषि ऋण पर 24 प्रतिशत एनपीए बढ़ गया है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ बैंकर के मुताबिक, 'लेनदारों के लिए यह स्वाभाविक है कि एक बार त्वरित राहत मिलने के बाद वह कर्ज की रकम का भुगतान करना बंद कर देते हैं। हमने इस तरह के ट्रेंड को राजस्थान में भी देखा है।' मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम में किसानों की कर्जमाफी की घोषणा हुई है। मार्च 2018 के अंत में कृषि ऋण खंड में एनपीए लगभग 5.1% अनुमानित था, लेकिन कर्ज का भुगतान नहीं करना समस्या का केवल एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक भी कई बार कर्ज देने के मामले में सावधान हो जाते हैं क्योंकि राज्य कई बार कर्जमाफ की जाने वाली राशि को क्लीयर करने में समय लगाते हैं। उदाहरण के लिए तमिलनाडु ने एक योजना के तहत 2016 में 6,041 करोड़ की राशि की घोषणा की थी। वह पिछले पांच सालों में सहकारी संस्थानों को केवल 3,169 करोड़ रुपये ही वापस दे पाई है। फंड की कमी के कारण बैंक नया कर्ज देने के मामले में धीमे हो जाते हैं। 


वहीं कर्नाटक में हाल में हुई राज्य स्तरीय बैंकर बैठक के बाद यह महसूस किया गया कि 5,353 करोड़ रुपये के उत्कृष्ट कृषि ऋण में गिरावट आई। एक बैंकर ने कहा, 'इससे क्रेडिट साइकिल टूट जाती है क्योंकि बैंक अपनी बकाया राशि को क्लीयर करना चाहते हैं।' राजस्थान के एक बैंकर ने कहा कि यह साफ नहीं है कि राज्य सरकार कब किसानों की कर्जमाफी वाली राशि का भुगतान बैंक को करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed