फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farm Law: The heat of the andolanjeevi from Greta to Rihanna, 'toolkit' and 'movement' added to political dictionary

Farm Law: ग्रेटा से रिहाना तक पहुंची आंदोलन की आंच, राजनीतिक शब्दकोष से जुड़े ‘टूलकिट’ और ‘आंदोलनजीवी’

Fri, 19 Nov 2021 08:50 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Amit Mandal Updated Fri, 19 Nov 2021 08:50 PM IST
सार

दिल्ली की सीमाओं पर 28 नवंबर से शुरू हुए इस आंदोलन ने विवादों का बवंडर खड़ा कर दिया। किसान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालते हुए लाल किले तक पहुंचे और प्राचीर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन
Farm Law: The heat of the andolanjeevi from Greta to Rihanna, 'toolkit' and 'movement' added to political dictionary
Greta Thunberg and Disha Ravi - फोटो : Social Media

विस्तार

कृषि कानूनों के खिलाफ करीब एक साल तक चले किसान आंदोलन ने इतिहास में कई पहलू जोड़ दिए। इस आंदोलन की आंच अंतरराष्ट्रीय जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से लेकर पॉप सनसनी रिहाना तक पहुंची। वहीं, ‘टूलकिट’ और ‘आंदोलनजीवी’ जैसे शब्द राजनीतिक शब्दकोष में शामिल हुए। 

विज्ञापन


किसानों का आंदोलन और हिंसक झड़प
दिल्ली की सीमाओं पर 28 नवंबर से शुरू हुए इस आंदोलन ने विवादों का बवंडर खड़ा कर दिया। आंदोलनकारी किसानों पर पानी की बौछारें छोड़ी गईं, सड़कें जाम की गईं। आंदोलनकारी किसान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालते हुए लाल किले तक पहुंचे और प्राचीर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया व धार्मिक झंडे फहराए। आंदोलन की आड़ में हिंसा भी खूब हुई जिसमें सैकड़ों लोग घायल हुए और एक आंदोलनकारी की मौत भी हुई। दिल्ली पुलिस के साथ किसानों की हिंसक झड़प हुई। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की हिंसा के बाद ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना की एंट्री
गणतंत्र दिवस की हिंसा के बाद ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना की एंट्री हुई और समाचार चैनलों के प्राइम टाइम पर होने वाली बहस में ये शामिल हुईं। दोनों अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया था। सरकार ने इसका कड़ा विरोध भी किया। थनबर्ग ने ही आंदोलन में मदद करने वालों के लिए टूलकिट भी शेयर की थी। दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में कुछ लोगों पर भारत की छवि बिगाड़ने के मामले में मुकदमा भी दर्ज किया। जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार भी किया गया हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने संसद में दिया ‘आंदोलनजीवी’ शब्द 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न फरवरी में संसद में अपने भाषण के दौरान इस आंदोलन के पीछे अपने हित साधने वालों पर निशाना साधते हुए पहली बार आंदोलनजीवी शब्द दिया। मोदी ने कहा, प्रदर्शनकारियों की नई प्रजाति सामने आ रही है जिसे आंदोलनजीवी कहा जा सकता है। ये वे लोग हैं जो आंदोलन के बिना जीवित नहीं रह सकते और देश को इनसे बचाने की जरूरत है। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने पीएम को ‘जुमला जीवी’ बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed