फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fans of AI in the world doubled in just 6 months, 75 percent of experienced employees liked its use

AI: दुनिया में महज छह महीने में दोगुने हुए एआई के दीवाने, 75 फीसदी अनुभवी कर्मचारियों को भाया इसका इस्तेमाल

Mon, 13 May 2024 06:26 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 May 2024 06:26 AM IST
सार

AI: रिपोर्ट के मुताबिक 90 फीसदी लोगों ने माना है कि एआई से उन्हें वक्त बचाने में मदद मिली। वहीं 85 फीसदी ने कहा कि वो अपने सबसे अहम कामों में ध्यान दे पाए, जबकि 84 फीसदी ने माना कि खुद को अधिक रचनात्मक महसूस किया। 

विज्ञापन
Fans of AI in the world doubled in just 6 months, 75 percent of experienced employees liked its use
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या महज 6 महीने में दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन

 
खास बात ये है कि बेहतरीन और वर्षों का अनुभव रखने वाले 75 फीसदी कर्मचारी भी इस तकनीक पर भरोसा जता रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट और लिंक्डइन की ‘वर्क ट्रेंड इंडेक्स 2024’ की सालाना रिपोर्ट बताती है कि दुनिया के बुद्धिमान माने जाने वाले कर्मचारी भी कार्यस्थलों पर एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।  
विज्ञापन


90 फीसदी ने माना वक्त बचाने में की मदद
90 फीसदी लोगों ने माना है कि इससे उन्हें वक्त बचाने में मदद मिली। वहीं 85 फीसदी ने कहा कि वो अपने सबसे अहम कामों में ध्यान दे पाए, जबकि 84 फीसदी ने माना कि खुद को अधिक रचनात्मक महसूस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई के बगैर नौकरी नहीं
एआई आने के बाद नौकरियां जाने की फिक्र के बावजूद यह रिपोर्ट एआई के इस्तेमाल को लेकर एक नाजुक फर्क बताती है। जहां 45 फीसदी कर्मचारी इस बात को लेकर फिक्रमंद हैं कि एआई उनकी नौकरियों खा लेगा। वहीं लगभग कर्मचारियों का इतना ही फीसदी महज इसलिए नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं कि उन्हें बेहतर मौके मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed