फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live: पश्चिम बंगाल में कमजोर हुआ फैनी का असर, बांग्लादेश की ओर बढ़ा

Sat, 04 May 2019 04:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 04 May 2019 04:23 PM IST
खास बातें

  • 'फैनी' ने ओडिशा में मचाई भारी तबाही, आठ की मौत, 175 किमी की रफ्तार से पुरी से टकराया तूफान
  • 160 से ज्यादा घायल, बिजली और संचार सेवाएं ठप, अब पश्चिम बंगाल पहुंचा फैनी
  • 12 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया, कटक, खुरदा, भुवनेश्वर और पुरी में खासा नुकसान
  • झारखंड में असर शुरू, राज्य भर में हो रही है बारिश, झारखंड सरकार ने बनाया नियंत्रण कक्ष

विज्ञापन
Fani: Cyclone reaches west bengal, heavy rainfall predicted in coastal areas
- फोटो : PTI

लाइव अपडेट

04:23 PM, 04-May-2019
राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण बल के 65 बचाव और राहत दल फैनी प्रभावित राज्यों में विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। ओडिशा में 44, पश्चिम बंगाल में 9, आंध्र प्रदेश में 3, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय में एक-एक दल और झारखंड, केरल और तमिलनाडु में दो-दो दल तैनात हैं। 


 
02:27 PM, 04-May-2019
फैनी से ओडिशा में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने कहा कि आपदा के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को आठ थी, जो मयूरभंज जिले में चार और लोगों के मारे जाने के बाद बढ़कर 12 हो गई। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों से विस्तृत जानकारी आनी अभी बाकी है।

 
विज्ञापन
01:53 PM, 04-May-2019
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मे कहा, 'फैनी के चलते 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख बीस हजार लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें 3.2 लाख गंजम, 1.3 लाख पुरी से थे। रात भर में लगभग 9,000 आश्रयों में रहने वाले 7,000 रसोईयों को क्रियाशील किया गया। इस अभ्यास में 45,000 से अधिक स्वयंसेवक शामिल थे। हमारी नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, मौतें 10 से कम हैं।'
 
01:34 PM, 04-May-2019
उच्च शिक्षा सचिव आर सुब्रमण्यम ने कहा, '5 मई को ओडिशा में होने वाली नीट की परीक्षा को राज्य सरकार के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया है। फैनी के मद्देनजर राज्य सरकार राहत और पुनर्वास कार्य कर रही है। ओडिशा में परीक्षा की अगली तारीखों की एलान जल्द किया जाएगा।'
 
01:03 PM, 04-May-2019
एयर इंडिया ने फैनी की वजह से फंसे हुए यात्रियों के लिए दिल्ली-भुवनेश्वस के बीच आज अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। 
 
12:55 PM, 04-May-2019
पश्चिम बंगाल में चक्रवात फैनी शनिवार की सुबह कमजोर पड़ गया। अब यह पड़ोसी बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में रात में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और मध्यम से भारी बारिश हुई। अधिकारी ने बताया कि चक्रवात जिन जिलों से गुजरा, वहां किसी के हताहत होने या किसी बड़ी क्षति की कोई खबर नहीं है। ऐसी संभावना है कि 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और गहरे दबाव के साथ यह दोपहर तक बांग्लादेश पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 PM, 04-May-2019
एनडीआरएफ के डीआईजी ऑपरेशंस रणदीप कुमार राणा ने कहा, 'चक्रवाती तूफान फैनी अब कमजोर हो गया है और चक्रवात के रूप में पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में पहुंच गया है। यह आगे बांग्लादेश की तरफ बढ़ रहा है। परिस्थिति अब नियंत्रण में है और इसका बहुत ज्यादा हानिकारक प्रभाव नहीं है। पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की नौ टीमें मौजूद हैं।'
 
11:03 AM, 04-May-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैनी की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से बात की। प्रधानमंत्री ने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराए जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 
10:34 AM, 04-May-2019
फैनी के कारण शुक्रवार को झारखंड के रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक जमशेदपुर में रिकॉर्ड 64.2 एमएम बारिश हुई। वहीं रांची में 16.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के कुछ अन्य जिलों में भी छिटपुट बारिश हुई।
10:29 AM, 04-May-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मई की सुबह ओडिशा जाएंगे। उन्होंने कहा कि तूफान फैनी के मद्देनजर परिस्थिति स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा करुंगा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed